Hanuman Chalisa

भारत में भी बढ़ने लगे Corona के नए मामले, 188 नए संक्रमित, 3468 उपचाराधीन, कोई मौत नहीं

Webdunia
बुधवार, 28 दिसंबर 2022 (11:40 IST)
नई दिल्ली। भारत में 1 दिन में कोरोनावायरस संक्रमण के 188 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,77,647 पर पहुंच गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,468 हो गई है। संक्रमण की दैनिक दर 0.14 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.18 प्रतिशत है। इस दौरान कोई मौत नहीं हुई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को सुबह 8 बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से अभी तक 5,30,696 लोगों की मौत हुई है। कोरोनावायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,468 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 47 की वृद्धि दर्ज की गई। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है। संक्रमण की दैनिक दर 0.14 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.18 प्रतिशत है।
 
आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1,34,995 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। देश में अभी तक कुल 4,41,43,483 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.07 खुराकें दी जा चुकी हैं।
 
गौरतलब है कि भारत में 7 अगस्त 2020 को कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hero ने लॉन्च कीं Flex Fuel Splendor और HF Deluxe, E85 इथेनॉल पर चलेंगी ये बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स, कबसे होगी बिक्री

2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं 8 जिंदगियां, इंसानियत की मिसाल की देशभर में चर्चा

BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, कई बड़े चेहरों को मिला मौका, सतीश पूनिया राजस्थान से उम्मीदवार

बिखरे सभी बारी-बारी : शिवसेना की तरह कैसे टूटी ममता की TMC, जानिए अंदर की कहानी

'6 जून को क्या होने वाला है?' CJP के अभिजीत दीपके ने बढ़ाया सस्पेंस, दिल्ली प्लान पर अब भी कई सवाल

सभी देखें

नवीनतम

रूस से साझेदारी तोड़ने के लिए भारत पर प्रेशर बना रहा US, पुतिन का बड़ा बयान- जारी रहेगी दोस्ती

Rajya Sabha : कांग्रेस ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, खरगे और पवन खेड़ा को कर्नाटक से, मध्यप्रदेश से मीनाक्षी नटराजन को उतारा

फरीदाबाद में बड़ा हादसा, जेवर फ्लाईओवर निर्माण के दौरान गिरी क्रेन, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

शिक्षा में उत्कृष्टता को मिलेगा सम्मान, योगी सरकार ने शुरू की राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 की प्रक्रिया

PM सूर्यघर योजना में उत्तर प्रदेश ने गाड़ा झंडा, 4 राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर बना सौर ऊर्जा का नंबर-1 राज्य

अगला लेख