Hanuman Chalisa

UP Ground Report: उत्तर प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू का असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

अवनीश कुमार
शनिवार, 24 अप्रैल 2021 (12:26 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश में जहां नाइट कर्फ्यू पहले से ही लगा रखा है तो वहीं अब शनिवार व रविवार का करोना कर्फ्यू की शुरुआत हो गई है।

ALSO READ: परमवीर चक्र विजेता के बेटे तक को नहीं मिली ऑक्सीजन, कानपुर में दम तोड़ा
आज पूरे उत्तर प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू का असर देखने को भी मिल रहा है। अगर बात करें लखनऊ ,कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, आगरा, नोएडा इत्यादि जिलों की तो करोना संक्रमण का भय साफतौर पर लोगों के मन में दिखाई दे रहा है।
 
आम जनता करोना कर्फ्यू का पालन करते हुए नजर आ रही है और सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। साथ ही साथ यूपी पुलिस का सख्त पहरा भी देखने को मिल रहा है। बेवजह घूमने वालों पर यूपी पुलिस की नजर है। जिसके चलते उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से पहले ही निर्देश जारी हो चुके हैं कि करोना कर्फ्यू में बेवजह घूमने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
 
करोना कर्फ्यू के दौरान चल रहा है सैनिटाइजेशन का काम - शनिवार और रविवार को वीकेंड कर्फ्यू के दौरान
साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन और सर्विलांस का अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान लोगों का बिना काम घर से बाहर निकलना वर्जित है।
 
इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है जिसके चलते आधी क्षमता के साथ बस सड़क पर दौड़ती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि इस दौरान निजी गाड़ी या ऑटो, टैंपो और टैक्सी की सेवा पर रोक है। साथ ही साथ मेडिकल स्टोर, किराना की दुकान और दूध-सब्जी छोड़कर सभी दुकानें और सेवाएं बंद है।

ALSO READ: राहतभरी खबर : बोकारो से 30,000 लीटर ऑक्सीजन लेकर लखनऊ पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस
भारत सरकार और राज्य सरकार के अधिकारी, कर्मचारी, आपातकालीन सेवाएं, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, पुलिस, अग्नि शमन आदि को इजाजत दी गई है। गर्भवती और रोगियों को चिकित्सा/स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने की अनुमति के चलते लोग अस्पताल जाते हुए नजर आ रहे हैं।
 
क्या बोलें मुख्यमंत्री - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू को सख्ती से लागू किया जाए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि इस अवधि में कोविड टीकाकरण जारी रहेगा।औद्योगिक इकाइयां सतत संचालित रहेंगी।
 
आवश्यक सेवाओं पर कोई रोक नहीं है। लेकिन बेवजह घर से निकले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील करी है कि अनावश्यक घर से बाहर ना निकले कोरोना कर्फ्यू के नियमों का पालन करें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

खड़ी बस में लगी आग, बच्‍चे को अंदर छोड़ सारे यात्री बाहर भागे, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

जनता दर्शन में इलाज में मदद की गुहार लेकर आए लोगों को योगी ने दिया भरोसा

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

अगला लेख