Hanuman Chalisa

बिहार में 73% बढ़ा मौत का आंकड़ा, अब तक 5424 नहीं बल्कि 9375 लोगों की गई जान

Webdunia
गुरुवार, 10 जून 2021 (10:11 IST)
बिहार से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। दरअसल, बिहार राज्य में जानलेवा कोरोना वायरस से हो रही मौतों के गलत आंकड़े दर्ज करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर विपक्ष की ओर से नीतीश सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं, क्योंकि बिहार में कोरोना से मौत का आंकड़ा अचानक से 73 फीसदी तक बढ़ गया है।
 
सात जून तक मौत का आंकड़ा 54 24 बताया जा रहा था, जिसे बढ़कर 9375 तक कर दिया गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि एक ही दिन में कोरोना से मौत का आंकड़ा 3951 तक बढ़ा दिया गया।
 
स्वस्थ विभाग का ऐसा कहना है कि कई लोगों की मौत इस दौरान घर में आईसोलेशन में रहने के कारण हुई। कुछ की मौत अस्पताल ले जाते वक़्त हुई तो कुछ की कोविड-19 से रिकवर होने के बाद हुई। जांच के बाद इस तरह की कई बातें सामने निकलकर आ रही है।
 
जानकरी के लिए बता दें कि सत्यापन के बाद पटना से सर्वाधिक 1070 अतिरिक्त मौतें जोड़ी गई हैं। इसके बाद बेगूसराय में 316, मुजफ्फरपुर में 314 और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक नालंदा में 222 अतिरिक्त मौतों के मामले सामने आए हैं।
 
ताजा आंकड़ो के मुताबिक कोविड-19 की दूसरी लहर में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 8 हजार के करीब रही और अप्रैल से मरने वालों की संख्या में लगभग छह गुना बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले साल आई महामारी की शुरुआत के बाद से अभी एक बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 715179 हो गई है।  जिसमें पांच लाख से अधिक मामले इस पिछले कुछ महीनों में सामने आए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, BSF को सौंपी जाएगी सीमा की जमीन, अवैध प्रवासियों की होगी गिरफ्तारी

ईंधन बचत का अनोखा संदेश, ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री पंवार और टेटवाल

59 साल बाद तमिलनाडु की सत्ता में कांग्रेस की वापसी, 2 विधायक लेंगे विजय कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ

India-Italy Partnership : PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

Indian Rupee Crisis: डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

अगला लेख