shiv chalisa

Ground Report : रेड से ऑरेंज जोन की ओर बढ़ा लखनऊ

अवनीश कुमार
गुरुवार, 7 मई 2020 (15:10 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन को एक महीने से भी ऊपर हो चुके हैं, लॉकडाउन-1, लॉकडाउन-2 और लॉकडाउन-3 भी अब धीरे-धीरे अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच रहा है और लखनऊ भी सामान्य स्थिति की ओर कदम भी बढ़ा रहा है।
 
हालांकि लखनऊ में कोरोना संक्रमण ने तेजी से अपने पैर पसारे थे, लेकिन सरकार व प्रशासन की कड़ी मेहनत से राजधानी में अब कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे खात्मे की तरफ जा रहा है। अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो बेहद खुशी की बात है कि जहां तेजी के साथ लखनऊ में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 253 पहुंच गई थी और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया था, लेकिन प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन की कड़ी मेहनत का नतीजा ही है कि अब लखनऊ में 179 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से जा चुके हैं। अब मात्र 71 मरीज ही बचे हैं, जिनका इलाज राजधानी के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है, जबकि तीन मरीजों को बचाया नहीं जा सका। 
 
अनुमान लगाया जा रहा है कि लॉकडाउन 3 के समाप्त होने तक यह आंकड़ा और भी कम हो जाएगा और लखनऊ रेड जोन से ऑरेंज या ग्रीन जोन में पहुंच जाएगा।
 
यह कैसे हुआ संभव : राजधानी लखनऊ में कोरोना महामारी से लखनऊ की जनता को सुरक्षित रखने के लिए प्रदेश सरकार के साथ जिला प्रशासन व पुलिस रात-दिन एक करते हुए लॉकडाउन का पालन बेहद सख्ती से करा रहे हैं, जिसके चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ रहता है और लोग बेवजह घर से निकलने में डर रहे हैं। इसके पीछे की मुख्य वजह प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कड़ी मेहनत व लखनऊ पुलिस है।
 
लखनऊ पुलिस ने कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए लखनऊ में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए इतनी कड़ी व्यवस्था कर रखी है कि बेवजह घर से निकलने का मतलब आफत मोल लेना है क्योंकि लखनऊ पुलिस अब बेवजह घर से निकले लोगों पर विधिक कार्रवाई भी कर रही है। इस कार्रवाई में जुर्माने से लेकर जेल जाने तक का प्रावधान है। 
 
लेकिन, ऐसा भी नहीं है कि जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को लखनऊ की जनता की समस्याओं का खयाल नहीं है। लखनऊ की जनता को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए भी सभी इंतजाम कर रखे हैं। खाने-पीने का सामान डोर टू डोर पहुंचाने की व्यवस्था बेहद अच्छी है, जिससे घर बैठे ही लखनऊ के लोगों को सारा सामान दरवाजे पर ही मिल जाता है। वहीं, अन्य समस्या के लिए पुलिस खुद ही लोगों के दरवाजे तक पहुंच जाती है और समस्या का निदान भी करती है। 
 
इसके विपरीत लखनऊ के हॉटस्पॉट इलाकों में सख्ती अन्य इलाकों से कई गुना ज्यादा है। हॉटस्पॉट इलाकों में बगैर पुलिस की मर्जी के कोई भी अंदर व बाहर आ-जा नहीं सकता है और इन इलाकों की निगरानी लखनऊ पुलिस ड्रोन कैमरे से भी करवा रही है।
 
विभिन्न इलाकों में पुलिस गश्त के दौरान अनाउंसमेंट कर लोगों से अपील कर रही है कि घर में रहिए, खुद भी सुरक्षित रहिए और परिवार को सुरक्षित रखिए। उत्तर प्रदेश पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए है, इसलिए पूर्ण सहयोग करिए। इसका नतीजा अब धीरे-धीरे दिखने भी लगा है। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने से कोरोना की चैन को तोड़ने में लखनऊ प्रशासन काफी हद तक कामयाब रहा है।
 
लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने कहा है कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए लोग सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें, पुलिस इस कठिन घड़ी में आपके लिए मुस्तैद है। इस चुनौती से निपटने के लिए हमें आपके सहयोग की जरूरत है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

IRIS Dena : हिन्द महासागर में फंसे नाविकों की तलाश में जुटी Indian Navy, श्रीलंका के साथ चलाया सर्च ऑपरेशन

Ali Khamenei के बेटे Mojtaba Khamenei क्या नपुंसक थे, WikiLeaks की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

5 दिन बाद अयातुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया शोक, विदेश सचिव ने श्रद्धांजलि रजिस्टर पर किए हस्ताक्षर

Hormuz Strait पर ईरान ने दी बड़ी खुशखबरी, चीन के लिए खोला रास्ता, क्या भारत को भी होगा फायदा

Iran War 2026 : ईरान- इजराइल कैसे बने एक-दूसरे के दुश्मन, कभी हुआ करते थे जिगरी दोस्त

सभी देखें

नवीनतम

नोएडा एयरपोर्ट को मिला सिक्योरिटी वेटिंग क्लीयरेंस, उड़ानों की शुरुआत का रास्ता हुआ साफ

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

स्किलिंग और स्टार्टअप नीति से उत्तर प्रदेश में इनोवेशन की नई लहर

UP में ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे स्टेडियम

मैनपुरी और इटावा में विकसित होगा सारस सर्किट, सारस संरक्षण के साथ इको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

अगला लेख