Hanuman Chalisa

Corona India Update : देश में 72 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित, 87.05% स्वस्थ

Webdunia
बुधवार, 14 अक्टूबर 2020 (10:16 IST)
नई दिल्ली। पिछले 24 घंटों में देशभर में कोरोनावायरस के 63,509 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 72 लाख पार हो गए और ठीक हुए मरीजों की संख्या 63 लाख के पार हो गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी सामने आई है। सुबह 8 बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक दिन में संक्रमण के 63,509 नए मामले सामने आने से कुल मामले बढ़कर 72,39,390 तक पहुंच चुके हैं, जबकि पिछले 24 घंटे के अंतराल में बीमारी से 730 लोगों की जान जाने से देश में मरने वालों की संख्या 1,10,586 हो गई।
 
देश में लगातार छठे दिन कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 9 लाख से नीचे रही। देश में लगातार छठे दिन संक्रमण के 75,000 से कम नए मामले सामने आए और लगातार 11 दिनों से मृतक संख्या 1,000 से नीचे रही।
 
भारत में 17 सितंबर को कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 97,894 मामले सामने आए थे। नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, देश में वर्तमान में कोरोना वायरस के 8,38,729 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 11.69% है। कोविड-19 के मामले में मृत्यु दर 1.53% है।
 
भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे। यह आंकड़ा 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख की संख्या को पार कर गया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'चाबी' लेबनान के पास, ईरान के बयान से खटाई में पड़ सकती है Islamabad talks

भारत सुपर पॉवर नहीं, कनेक्टर पॉवर है, आखिर क्या हैं इसके मायने

What is zombie drug : आखिर क्या है भारत में जॉम्बी वायरस का सच, युवाओं के वायरल वीडियोज से मचा हड़कंप

अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बीच 1600 करोड़ का अमेरिकी 'सुपर-ड्रोन' लापता, क्या है कोड 7700 का रहस्य

Strait Of Hormuz पर जहाजों से 20 लाख डॉलर की वसूली, क्या भारत भी दे रहा टोल, आगे क्या है ईरान का प्लान

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिकी युद्धपोतों को हथियारों से लैस किया जा रहा, ईरान के पास कोई विकल्प नहीं, बातचीत से पहले ट्रंप की चेतावनी

MP : 23 घंटे की जंग हार गया मासूम भागीरथ, रेस्क्यू जारी रहा, लेकिन जिंदगी नहीं बच सकी

10,000 से ज्यादा के Online Payment पर 1 घंटे का होल्ड, क्या है RBI ला रहा है 3 फीचर्स

योगी सरकार में 1098 बनी बच्चों की ‘जीवन रेखा’: 26 हजार शिकायतों का समाधान, हजारों बच्चों को परिवार से मिलाया

अभ्युदय योजना का कमाल: RO/ARO परीक्षा में 10 अभ्यर्थी सफल, योगी सरकार की पहल से बदली किस्मत

अगला लेख