Hanuman Chalisa

Corona India Update : 1 माह बाद 9 लाख से कम हुए एक्टिव मरीज, 85.52% स्वस्थ

Webdunia
शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2020 (11:31 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 70,496 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 69 लाख से अधिक हो गई। वहीं, देश में करीब एक महीने बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या नौ लाख से कम हो गई है, जो कुल मामलों का 12.94 प्रतिशत है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 69,06,151 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 964 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,06,490 हो गई।
 
आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 59,06,069 हो गई है। इससे संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की दर बढ़कर 85.52 प्रतिशत पर पहुंच गई है। फिलहाल देश में 8,93,592 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.54 प्रतिशत है।
 
भारत में कोविड-19 के मामले 7 अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितम्बर को 40 लाख, 16 सितम्बर को 50 लाख और 28 सितम्बर को 60 लाख के पार चले गए थे।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में 8 अक्टूबर तक कोविड-19 के 8,46,34,680 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 11,68,705 नमूनों की जांच गुरुवार को की गई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

यूपी में ‘बाबाजी’ का राज है, कोई कैसे छीन लेगा पैसे

सीएम डॉ. मोहन यादव की बड़ी घोषणा, महू में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

अगला लेख