Dharma Sangrah

बड़ी खबर, अलीगढ़ में पुलिस पर जमकर पथराव, पुलिसकर्मी घायल

अवनीश कुमार
बुधवार, 22 अप्रैल 2020 (12:54 IST)
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी से आम जनमानस की सुरक्षा में लगे पुलिस वालों पर हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को अलीगढ़ में भी पुलिस पर जमकर पथराव हुआ। हमले में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

यह घटना उस समय हुई जब अलीगढ़ पुलिस लोगों को घर जाने की अपील करने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ा रही थी। इसी दौरान कुछ सब्जी वालों का झगड़ा हो गया। आपस में लड़ रहे सब्जी वालों को अलग कर रही पुलिस पर  अचानक शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

घटना की जानकारी होते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच गया है और स्थिति को नियंत्रण कर लिया है। पत्थरबाजी में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भुजपुरा एरिया के पास पुलिस को जानकारी मिली की लॉक डाउन मैं छूट मिले समय 10 बजे के बाद भी दुकानदार दुकानें खोलकर सामान बेच रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया जा रहा है। पुलिस की एक टीम इन दुकानों को बंद करवाने के लिए पहुंची थीं।

घटना को लेकर सीओ सिटी विशाल पांडे ने बताया कि अलीगढ़ में थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा एरिया के पास पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी की गई। पुलिस के द्वारा नियत समय पर दुकानें बंद करवाई जा रही थी। ठीक उसी समय सब्जी वाले आपस में लड़ पड़े पुलिस उन्हें छुड़ाने गई तो मामला बढ़ गया। उस दौरान पत्थर बाजी होने लगी जिसमें 3 पुलिसकर्मी घायल हुए। स्थिति नियंत्रित है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

बुंदेलखंड बना नया 'सिलिकॉन वैली'! झांसी में BVS एक्सपो-2026 ने दुनिया को दिखाया दम; अब स्टार्टअप्स पर बरस रहा निवेशकों का पैसा!

योगी का 'क्लीन यूपी' मिशन : अब गंगा-यमुना में नहीं गिरेगा गंदा नाला! 85% सीवेज शोधन कर UP ने रचा इतिहास, 2035 तक का है ये 'सुपर प्लान'

योगी सरकार का ‘संभव अभियान’ बना कुपोषण के खिलाफ जीवनरक्षक ढाल

योगी सरकार की इस स्कीम ने बदली तकदीर, आजमगढ़ अवनीश ने खड़ी कर दी डिजिटल लाइब्रेरी की पूरी चेन

अलीगढ़ की बहू पूजा चौधरी की सफलता की कहानी, डेयरी को बनाया 80 लाख का बिजनेस

अगला लेख