Hanuman Chalisa

महाराष्ट्र : पाबंदियों में मिली ढील, 15 अगस्त से रेस्तरां, मॉल रात 10 बजे तक खुले रह सकेंगे

Webdunia
गुरुवार, 12 अगस्त 2021 (00:18 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 पाबंदियों में और ढील देते हुए 15 अगस्त से मॉल, रेस्तरां को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रात 10 बजे तक खुला रखने की अनुमति देने का बुधवार को फैसला किया। हालांकि इसके साथ यह शर्त भी होगी कि सभी कर्मचारियों का पूरी तरह से टीकाकरण होना चाहिए। इसके अलावा, दुकानें भी रात 10 बजे तक खुली रखने की अनुमति दी गई है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने साप्ताहिक कैबिनेट बैठक के बाद कहा कि स्पा और जिम को भी इस शर्त पर 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रात 10 बजे तक संचालित करने की अनुमति दी जाएगी कि इन प्रतिष्ठानों के सभी कर्मचारी दोनों टीके की दोनों खुराकें ले चुके हों। मंत्री ने कहा इनडोर खेलों की अनुमति होगी, लेकिन सिनेमा हॉल और उपासना स्थल अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

उन्होंने कहा कि खुले स्थानों में होने वाली शादियों में 200 लोगों के शामिल होने की अनुमति होगी, जबकि बंद हॉल में होने वाले कार्यक्रमों में 100 या कार्यक्रम स्थल की क्षमता के 50 प्रतिशत लोगों को शामिल होने की इजाजत होगी।
ALSO READ: Kashmir News : ताबड़तोड़ एक्शन और सख्ती से बौखलाए आतंकी संगठन, जम्मू-कश्मीर में बड़े हमले की फिराक में
टोपे ने कहा, शॉपिंग मॉल, होटल, जिम, स्पा और दुकानों को इस शर्त पर रात 10 बजे तक संचालित करने की अनुमति दी जाएगी कि इन प्रतिष्ठानों के सभी कर्मचारियों ने कोविड​​​​-19 टीके की दोनों खुराक ले ली हों। टोपे ने कहा कि इन स्थानों पर 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कामकाज होगा।
ALSO READ: अफगानिस्तान में लौटने वाला है तालिबान का राज! अमेरिका ने माना रोकना मुश्किल, सैनिकों की वापसी से किया इंकार
कोविड-19 से संबंधित राज्य का कार्यबल 17 अगस्त से स्कूल और कॉलेज खोलने के पक्ष में नहीं है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अंतिम निर्णय लेने के लिए आज रात कार्यबल के सदस्यों से मिलने वाले हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

लखनऊ मेट्रो फेज-1बी को कैबिनेट मंजूरी, चारबाग से वसंतकुंज तक बढ़ेगा ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर

अगला लेख