Hanuman Chalisa

भारत में 1056 कोरोना टेस्ट लैब, एक दिन में 2.17 लाख नमूनों की जांच

Webdunia
बुधवार, 1 जुलाई 2020 (15:44 IST)
नई दिल्ली। देशभर में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण की जांच करने वाली लैब की संख्या बढ़कर 1056 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2 लाख 17 हजार 931 नमूनों की जांच की गई। 
 
केंद्रीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान देश में कोविड-19 की जांच करने वाली लैब की संख्या बढ़कर 1056 हो गई है।
 
इन सभी लैब में पिछले 24 घंटे में 2 लाख 17 हजार 931 नमूनों की जांच की, जिससे अब तक जांच किए गए कुल नमूनों की संख्या बढ़कर 88 लाख 26 हजार 585 हो गई है। 
 
लैब की संख्‍या बढ़ी : ICMR द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की जांच करने वाली सूची में 7 लैब और जुड़ गए हैं। 
 
इनमें सरकारी लैब की संख्या 764 तथा निजी लैब की 292 है। इस समय वास्तविक समय आरटी पीसीआर आधारित परीक्षण लैब 576 (सरकारी : 365, निजी : 211) है, जबकि ट्रूनेट आधारित परीक्षण लैब की संख्या 394 (सरकारी : 367, निजी : 27) और सीबीएनएएटी आधारित परीक्षण लैब 86 (सरकारी : 32, निजी : 54) हैं।
 
इन 1056 लैब ने 30 जून को कुल 2,17,931 नमूनों की जांच की। इस तरह अब तक कुल 88,26,585 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
 
उल्लेखनीय है कि 23 जनवरी तक केवल पुणे की एक लैब में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की सुविधा थी और अब 5 माह बाद देश भर की 1056 लैब में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की सुविधा उपलब्ध है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कराची आतंकी हमले के आरोपों पर भारत ने दिया करारा जवाब, कहा- दूसरों पर नहीं, अपने गिरेबान में झांके पाकिस्तान

मोदी सरकार में जल्द हो सकता है बड़ा कैबिनेट फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा

गर्मी में तेजी से पिघल रहा अमरनाथ हिमलिंग, श्रद्धालुओं और प्रशासन की बढ़ी चिंता

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

एक्शन में झारखंड सीएम हेमंत सोरेन, जल्द लौटेंगे तमिलनाडु में फंसे मजदूर

पाकिस्तान समेत में कई देशों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, भारत में क्यों नहीं मिली राहत? जानिए तेल कंपनियां दाम क्यों नहीं घटा रहीं?

LIVE: चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का जल्द सुनवाई से इनकार

गुजरात शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला: 10वीं में अब तीन भाषाएं पढ़ना होगा अनिवार्य

केतन अग्रवाल मर्डर केस: सगाई से पहले चेतन संग उदयपुर ट्रिप, 1 करोड़ रुपये ट्रांसफर का खुलासा

अगला लेख