Festival Posters

नागपुर में Corona की तीसरी लहर की शुरुआत, अगले 3 दिनों में सख्त पाबंदियां

-वेबदुनिया मराठी

Webdunia
मंगलवार, 7 सितम्बर 2021 (14:14 IST)
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर से कोरोनावायरस (Coronavirus) को लेकर अच्छी खबर नहीं आ रही है। नागपुर के प्रभारी मंत्री नितिन राउत ने कहा है कि शहर में कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है। आगामी 3 दिनों में कड़े प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।
  
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितिन राउत ने कहा कि नागपुर में कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है। त्योहारी सीजन होने के कारण भीड़ भी बढ़ती जा रही है। विशेषज्ञों ने सोमवार को एक समीक्षा बैठक में कहा कि अगर इसे ऐसे ही छोड़ दिया गया तो हालात बिगड़ सकते हैं। अगले दो-तीन दिनों में नागपुर जिले में व्यापारियों, उद्यमियों की बैठक कर सख्त कोरोना रोकथाम उपायों की शुरुआत की जाएगी।
 
बैठक में कोविड के साथ डेंगू की भी समीक्षा की गई। शहर में डेंगू बढ़ रहा है और चिकित्सा विशेषज्ञ इसका विश्लेषण कर रहे हैं। तीसरी लहर के संभावित खतरे को देखते हुए मेडिकल कॉलेज में फिलहाल 200 बेड कोविड मरीजों के लिए आरक्षित हैं। जिले में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता है।
 
ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के स्तर तक ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध कराए गए हैं। विभिन्न विभागों द्वारा समीक्षा प्रस्तुत की गई। चिकित्सा के क्षेत्र के विशेषज्ञों ने यह विचार व्यक्त किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर त्योहारों, समारोहों और आयोजनों में भीड़ को नियंत्रित करना आवश्यक है।
 
जिले में मिले 78 पॉजिटिव मरीजों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। होटल फिलहाल रात 10 बजे तक खुले हैं। इस बदलकर 8 बजे तक किया जा सकता है। अन्य दुकानें रात 8 बजे के बजाय शाम 4 बजे तक खुली रहेंगी। मंत्री राउत ने कहा कि अन्य पाबंदियों पर अगले तीन दिनों में फैसला लिया जाएगा।
 
प्रशासन ने नागरिकों से मास्क पहनने, सुरक्षित आचरण का पालन करने और भीड़ से बचने की अपील की है। 
 
सोमवार को पॉजिटिव पाए गए 12 रोगियों में एक 5 साल का लड़का था। पांच मरीजों ने टीके की दो खुराक ली थी। एक खुराक लेने वालों की संख्या 4 है। इनमें से 4 को एम्स, एक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विधायक आवास पर भी छह मरीज हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran-US-Israel : डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू की बढ़ी टेंशन, मोजतबा खामेनेई को रूस का समर्थन, क्या बोले व्लादिमीर पुतिन

भारतीय टीम की जीत के जश्‍न पर दो पक्षों में चले लाठी और डंडे, 10 लोग घायल, 4 गिरफ्तार, पुलिस ने किया कंट्रोल

Realme Narzo Power 5G : 10,001mAh की महाबली बैटरी, भारत का सबसे पतला फोन, जानिए क्या है कीमत

Kuno National Park में फिर बढ़ा चीतों का कुनबा, ज्वाला ने 5 शावकों को दिया जन्म, 53 हुई संख्या

ईरान की 165 मासूम बच्चियों का हत्यारा कौन, इस रिपोर्ट का दावा चौंका देगा, इजरायल ने नहीं तो किसने किया था हमला?

सभी देखें

नवीनतम

CBSE में म्यूजिकल सरप्राइज, गणित के पेपर पर क्यूआर कोड स्कैन किया तो बज उठा ब्रिटिश पॉप गाना

नरेन्द्र मोदी से वसुंधरा की मुलाकात के मायने? क्या राजस्थान में कुछ बड़ा होने वाला है

होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की नई चेतावनी: यूएस, इजराइल के राजदूत निकालो, तभी गुजरेंगे जहाज

रक्षामंत्री राजनाथ ने जारी किया 'दृष्टिकोण पत्र 2047', CDS अनिल चौहान के साथ की बैठक, भारतीय सेना का रोडमैप हुआ तैयार

अगला लेख