Hanuman Chalisa

सावधान, साल के अंत में अमेरिका पर फिर हो सकता है कोरोना का हमला

Webdunia
बुधवार, 22 अप्रैल 2020 (11:32 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने आगाह किया है कि इस साल के अंत में अमेरिका में कोरोना वायरस का दूसरा दौर शुरू होगा जो वर्तमान कोविड​​-19 संकट से भी अधिक भयंकर होगा। कोरोना वायरस अमेरिका में अब तक 45,000 से अधिक लोगों की जान ले चुका है और 8,24,000 से अधिक लोगों को संक्रमित किया है।

रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के निदेशक रॉबर्ट रेडफील्ड ने ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ को बताया कि अमेरिका में एक ही समय में फ्लू महामारी और कोरोना वायरस महामारी होगी।

उन्होंने कहा कि अगर कोरोना वायरस के प्रकोप की पहली लहर और फ्लू का सीजन एक ही समय पर होता, तो यह वास्तव में स्वास्थ्य क्षमता के मामले में अत्यंत कठिन समय हो सकता था।

उन्होंने कहा कि सौभाग्य से, अमेरिका में कोरोना वायरस का प्रकोप तक आया जब सामान्य फ्लू का सीजन खत्म हो रहा था।

रेडफील्ड ने समाचार-पत्र को बताया, ‘ऐसी आशंका है कि हमारे देश में अगली सर्दियों में वायरस का फिर से हमला होगा, जो वास्तव में इस स्थिति की तुलना में और भी मुश्किल होगा।‘

उन्होंने कहा, ‘हमें एक ही समय में फ्लू महामारी और कोरोना वायरस महामारी का सामना करना होगा।‘ उन्होंने कहा कि एक साथ दो-दो प्रकोप के आने से स्वास्थ्य प्रणाली पर अकल्पनीय दबाव होगा।

इस बीच, व्हाइट हाउस ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए निवारक उपायों को जारी रखने और जांच सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

NEET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा! रिजर्व वाला दूसरा पेपर भी हुआ था लीक

यूपी में 'ऑपरेशन-4' : स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी

LIVE: केरल में वीडी सतीशन की ताजपोशी, राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनियता की शपथ

ट्रंप की रहस्यमयी पोस्ट से हड़कंप: मिडिल ईस्ट के नक्शे पर अमेरिकी झंडा और ईरान पर लाल तीर, क्या होने वाला है बड़ा एक्शन?

यूएई के बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर बड़ा ड्रोन हमला, भारत ने जताई गहरी चिंता

अगला लेख