Hanuman Chalisa

ओमिक्रॉन की दस्तक के बीच खतरा बने वैष्णो देवी आने वाले कोरोना संक्रमित

सुरेश एस डुग्गर
गुरुवार, 23 दिसंबर 2021 (10:16 IST)
जम्मू। ओमिक्रॉन वायरस की प्रदेश में दस्तक के बाद से सबसे बड़ा खतरा देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले वैष्णो देवी के श्रद्धालु भी हैं। औसतन प्रतिदिन 15 से 25 श्रद्धालु संक्रमित पाए जा रहे हैं जिन्हें क्वारांटीन करने की बजाय उन्हें वापस लौटाया जा रहा है।

ALSO READ: ब्रिटेन में कोरोना वायरस ने मचाया तांडव, फिर टूटा नए मरीजों का रिकॉर्ड, पहली बार 1 लाख के पार
जम्मू में ओमिक्रॉन के तीन मामलों की पुष्टि हो चुकी है। तीनों मरीजों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। उन्होंने सिर्फ शादी समारोहों में शिरकत की थी। हालांकि इसमें एक छात्र भी है जो कहीं नहीं गया था। बताया जा रहा है कि कश्मीर में भी इतनी ही संख्या में ओमिक्रॉन के मामले सामने आए हैं पर उनकी अभी तक सरकारी तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई थी। लद्दाख में भी ओमिक्रॉन के एक मामले की पुष्टि हो गई है।
 
नतीजतन ओमिक्रॉन का खतरा प्रदेश में बढ़ता जा रहा है। प्रशासन सामाजिक दूरी और कोरोना प्रतिबंधों को न मानने पर लाकडाउन लगाए जाने जैसे उपायों की चेतावनी देने लगा है।

ALSO READ: राहत भरी खबर, फाइजर की गोली पैक्सलोविड को अमेरिका में मंजूरी, मौत का खतरा 88% तक हुआ कम
हालांकि प्रदेश में आने वाले लोगों में से वैक्सीन की दो खुराकें लेने वालों का छूट दी जा रही है पर चौंकाने वाली बात यह थी कि पिछले कुछ दिनों से वैष्णो देवी के तीर्थस्थान पर आने वालों में से औसतन 15 से 25 जो संक्रमित आ रहे हैं उनमें से कई ऐसे थे जिन्होंने वैक्सीन की 2-2 खुराकें ले रखी थीं।
 
ऐसे में चिंता और बढ़ जाती है जिसमें प्रशासन का वह तरीका तड़का जरूर लगाता था जो उसने संक्रमित पाए जाने वालों के लिए अपना रखा था। देश के अन्य भागों से आने वालों में जो संक्रमित पाया जा रहा है उसे क्वारांटाइन की कवायद से बचने की खातिर उन्हें वापस उनके घरों में लौटाया जा रहा है। यह वापसी सिर्फ प्रदेश के प्रवेश द्वार लखनपुर तक ही सीमित है। अर्थात संक्रमितों को प्रदेश की सीमा के बाहर कर दिया जा रहा है और वह आगे कहां जाएगा कोई चिंता नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

'अमित शाह ने ढाई साल में एक बार भी रामलला के दर्शन क्यों नहीं किए?' केजरीवाल के गृहमंत्री से 5 तीखे सवाल

"नेताओं को राजनीतिक मजाक बर्दाश्त करना चाहिए": राघव चड्ढा मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी

श्रीराम को चढ़ावे की नहीं, हमारे विश्वास की जरूरत है

Weather Update : जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटे बादल, मचाई भारी तबाही, कई राज्‍यों में IMD का अलर्ट

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी पर बागेश्वर बाबा का विस्फोटक दावा, कहा- अगर उनकी पर्ची खोल दी तो....

अगला लेख