Hanuman Chalisa

भारत में लगातार चौथे दिन 10,000 से ज्यादा नए मरीज, 57,542 एक्टिव केसेस

Webdunia
रविवार, 16 अप्रैल 2023 (13:43 IST)
नई दिल्ली। भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,093 नए मामले सामने आए और एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 57,542 हो गई। देश में लगातार चौथे दिन 10,000 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले हैं।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से अब तक 4 करोड़ 48 लाख 18 हजार 115 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 4 करोड़ 42 लाख 29 हजार 459 लोग स्वस्थ हो गए और 5 लाख 31 हजार 114 लोगों की मौत हो गई।
 
पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 23 और संक्रमितों की मौत हो गई। दिल्ली में 5, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में 3-3, कर्नाटक और महाराष्ट्र में 2-2 तथा हरियाणा, ओडिशा, तमिलनाडु और उत्तराखंड में 1-1 मरीज की मौत हुई है, जबकि केरल ने कोविड-19 से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले रोगियों की सूची में 4 और नाम जोड़े गए।
 
भारत में संक्रमण की दैनिक दर 5.61 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 4.78 फीसदी दर्ज की गई। देश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.13 प्रतिशत है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.68 फीसदी है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।
 
भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

धार भोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले से सीएम डॉ. मोहन यादव गदगद, कहा यह क्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का

आपके एक सही वोट से सुनिश्चित हुआ विकास, सुरक्षा और सम्मान : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख