Hanuman Chalisa

इंदौर से रायपुर गई लड़की को Corona संक्रमण

Webdunia
गुरुवार, 19 मार्च 2020 (15:38 IST)
इंदौर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लंदन से लौटी एक लड़की को कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह लड़की 15 मार्च को इंदौर होते हुए रायपुर गई थी।
 
जानकारी के मुताबिक रायपुर की एक युवती को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। युवती परिवार सहित लंदन गई थी। तबीयत बिगड़ने के बाद युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
 
खबरों के अनुसार फिलहाल लड़की को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इस बीच इंदौर जिला प्रशासन विमान में इस युवती के साथ सफर करने वाले यात्रियों के बारे में जानकारी जुटा रहा है। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि 15 मार्च को इंदौर में इस युवती ने किस-किस से मुलाकात की?
 
इंदौर के सीएचएमओ डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि अभी कोरोना प्रभावित लड़की के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जानकारी मिलने के बाद ही यह तलाश संभव होगी कि उसके साथ कौन-कौन यात्रा कर रहा था?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

न सीजफायर होगा, न सरेंडर, जंग जारी रहेगी, ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

Donald Trump की धमकी, खत्म होगा भ्रष्टाचार और मौत का दौर, ईश्वर ईरान की रक्षा करे

युद्ध के हालातों के बीच खुशखबरी, LPG सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी करने का आदेश

Kharg Island पर अमेरिका और इजराइल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान ने भी दी चेतावनी

Manipur में बड़ा बवाल, रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

सभी देखें

नवीनतम

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 15 दिन तक ईरान पर नहीं होगा हमला, हार्मुज जलडमरूमध्य खुला

Hormuz पर संकट बरकरार, UN में बहरीन का प्रस्ताव गिरा, रूस-चीन का वीटो

क्या ईरान पर होगा Nuclear अटैक, डोनाल्ड ट्रंप के प्लान पर व्हाइट हाउस का बड़ा बयान

ईरान में फंसे भारतीयों को अलर्ट, अगले 48 घंटे जहां हैं, वहीं रहें, सरकार की सख्त एडवाइजरी

अगला लेख