Hanuman Chalisa

चीन में Corona Virus ने मचाया हाहाकार, 2900 से ज्यादा लोगों की मौत

Webdunia
सोमवार, 2 मार्च 2020 (12:24 IST)
बीजिंग। चीन (China) में जानलेवा कोरोना वायरस (coronavirus) ने हाहाकार मचा दिया है। यहां पर 42 लोगों की मौत के बाद देश में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,912 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को बताया इस महामारी से दुनियाभर में 3,000 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है और 88,000 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।
ALSO READ: Corona virus से डरे हुए हैं अमेरिकी, कहां से लाएंगे इलाज के लिए पैसा?
इस घातक संक्रमण का पता पहली बार पिछले साल दिसंबर में चीन में चला था और यह अब तक 70 देशों में फैल चुका है। इस कोरोना वायरस 88,000 से अधिक लोगों को संक्रमित कर चुका है जिसमें से अकेले चीन में 80,000 से ज्यादा मामले हैं।
 
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (NHC) ने रविवार को कहा कि रविवार को कोरोना वायरस के 202 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके बाद मुख्य भूमि में संक्रमित मामलों की संख्या 80,026 हो गई है।
नए मामलों की संख्या 22 जनवरी के बाद से सबसे कम है। तब चीनी ने आपातकालीन उपाय शुरू किए थे जिसमें संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित वुहान शहर और 17 नगरों की 5 करोड़ की आबादी को बंद कर दिया था। NHC ने अपनी प्रतिदिन की रिपोर्ट में कहा कि हुबई प्रांत में रविवार को 42 मौतें हुई हैं जिसकी राजधानी वुहान है।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल मिलाकर इस बीमारी से 2,912 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 32,652 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 44,462 रोगियों के ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। आयोग ने कहा कि 715 लोगों के संक्रमित होने का संदेह है।
हुबेई और उसकी राजधानी वुहान में कोरोना वायरस के 196 नए मामलों की पुष्टि हुई है। स्थानीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि प्रांत में 67,103 मामले सामने आए हैं और 2,803 लोगों की मौत हुई है जिसमें से 2,227 मौतें वुहान में हुई हैं।
 
रविवार की रात तक हांगकांग में 98 मामलों की पुष्टि हुई और 2 लोगों की मौत हुई। मकाऊ में 10 मामलों की पुष्टि हुई है और ताईवान में 40 मामले सामने आए हैं और एक शख्स की जान गई है। कोरोना वायरस ने ईरान में भी 50 लोगों की जान ले ली है। इससे इटली में 34 और दक्षिण कोरिया में 22 लोगों की मौत हुई है। ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में रविवार को 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जिसे समझ रहे थे 'MAGA Queen' वो निकली AI Girlfriend: UP के लड़के ने हजारों अमेरिकियों को कैसे बनाया 'महामूर्ख’?

उत्तर भारत में ‘Heat Dome’ का कहर: 45°C पार जाएगा पारा, जानें आपके शहर के लिए IMD का रेड अलर्ट!

ईरान युद्ध का असर, महंगे होंगे कंडोम, दुनिया की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी ने 20-30% दाम बढ़ाने का किया ऐलान

ईरान में पिटने के बाद US का 'Dirty Game' शुरू, साइकलॉजिकल ऑपरेशंस से करेगा आपके दिमाग पर कंट्रोल!

वोटिंग के बीच सुवेंदू अधिकारी ने खेला हिंदू कार्ड, बोले- रोने लगी हिंदू शादीशुदा दीदी

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल में बंपर वोटिंग के पीछे क्या वजह? ममता बनर्जी या BJP- किसे मिलेगा फायदा

Hell-Hole : 'नरक' वाले आपत्तिजनक पोस्ट पर विवाद के बाद 24 घंटे में ही डोनाल्ड ट्रंप का यू-टर्न, भारत ने क्या कहा

CM मोहन यादव की पहल रंग लाई, गेहूं खरीदी का कोटा 100 लाख मीट्रिक टन, किसानों को बड़ी राहत

Election 2026 : पश्चिम बंगाल में वोटिंग का रिकॉर्ड टूटा, 92 प्रतिशत मतदान, तमिलनाडु में 84 प्रतिशत

डोमिनगढ़ फोरलेन सड़क और रेल ओवरब्रिज का CM योगी ने किया निरीक्षण, निर्माण तेज करने के निर्देश

अगला लेख