Hanuman Chalisa

Corona virus : इस तरह की जा सकती है संक्रमण की पहचान...

Webdunia
शुक्रवार, 20 मार्च 2020 (19:08 IST)
नई दिल्ली। ऐसे लोग जिनमें कोरोना वायरस (Corona virus) संक्रमण के लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन वे संक्रमित हैं, उनसे इस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लगातार सर्विलांस करना और जांच करते रहना आवश्यक है। यही एक रास्ता है जिसके जरिए साइलेंट संक्रमण को पहचाना और रोका जा सकता है।

उत्तरप्रदेश के शिव नादर विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर नगा सुरेश वीरापु ने बताया कि कुछ वायरस शरीर में वर्षों सुसुप्त पड़े रह सकते हैं। फिर जब उसका प्रतिरोध करने वाले अंग कमजोर पड़ जाते हैं, तब उनके लक्षण दिखने शुरू होते हैं।

वीरापु ने बताया कि ऐसे संक्रमण जिनमें लक्षण नजर नहीं आ रहा है, उन्हें साइलेंट संक्रमण के रूप में जाना जाता है। साइलेंट संक्रमण की पहचान करने और उसके आगे प्रसार को रोकने के लक्ष्य से सर्विलांस और परीक्षण महत्वपूर्ण है।

एक दशक से भी ज्यादा वक्त से संक्रामक बीमारियों पर अनुसंधान कर रहे वीरापु ने बताया कि कोरोना वायरस के हवा से फैलने के तरीके में जब कोई संक्रमित व्यक्ति छींकता या खंसता है तो उस दौरान वायरस पानी की बूंदों के साथ बाहर निकलता हैं लेकिन यह बूंदें इतनी भारी होती हैं कि वह ज्यादा दूर तक हवा में तैर नहीं सकतीं, ऐसे में वे जल्दी ही नाक, मुंह, आंखों पर बैठ जाती हैं। यह ज्यादा से ज्यादा 3 फुट की दूरी तक जा सकती हैं, ऐसे में वह आसपास के वस्तुओं पर जा बैठती/ गिरती हैं।

विषाणु विज्ञानी ने बताया कि शरीर के कुछ उत्तक और अंग कुछ संक्रमणों का साथ देते हैं और उनके प्रसार में मददगार साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 फेफड़ों की एपिथिलियमी कोशिकाओं को संक्रमित करती है और प्रसार करती है इसलिए इसका प्रसार ड्रॉपलेट (छींकते या खांसते वक्त निकलने वाली पानी की बूंदों) से होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अहमदाबाद में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध मामला, अफ्रीका से आए मरीज को किया आइसोलेट, 11 अन्य लोग निगरानी में

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज रफ्तार पर, प्रोजेक्ट गंगा जल्द होगा 'लाइव'

अगला लेख