shiv chalisa

7 माह बाद एक दिन में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले, 3400 से ज्यादा एक्टिव मरीज

Webdunia
शनिवार, 23 दिसंबर 2023 (11:28 IST)
Corona Virus India Update : भारत में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 752 नए मामले दर्ज किए गए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,420 हो गई है। देश में 21 मई 2023 के बाद से एक दिन में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के ये सबसे अधिक मामले हैं।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक सामने आए कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 4.50 करोड़ (4,50,07,964) है। देश में बीते 24 घंटे में संक्रमण से 4 लोगों की मौत हो गई। केरल में 4 तथा राजस्थान और कर्नाटक में कोविड-19 से एक-एक मरीज की मौत हुई। देश में महामारी की वजह से अब तक 5,33,332 लोग मारे जा चुके हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,71,212 हो गई है। स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है, वहीं मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। अब तक कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
 
JN.1 के 22 मामले : देश में अब तक कोविड-19 उपस्वरूप जेएन.1 के 22 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 21 मामले गोवा जबकि एक केरल से सामने आया। जो लोग इसकी चपेट में आए, उनके ऊपरी श्वसन तंत्र में हल्का संक्रमण हुआ और हल्की सूखी खांसी, गला खराब होना जैसे लक्षण दिखे तथा बुखार नहीं आया।
 
राजस्थान में कोरोना की दस्तक : राजस्थान में शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 6 नए मामले सामने आए, जबकि इस संक्रमण से एक मरीज की मौत हो गई। राज्य में मिले 6 नए मरीजों में से जयपुर के 3, अलवर, धौलपुर, जोधपुर के एक-एक मरीज शामिल हैं। राज्य में अब इस संक्रमण के मरीजों की संख्या 10 पहुंच गई है।

बिहार सतर्क : बिहार सरकार ने भी राज्य के सभी जिलों में कोविड टेस्टिंग और विशेष तौर पर RT-PCR टेस्ट की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पटना, गया और दरभंगा हवाई अड्डों पर रैंडम कोविड टेस्टिंग के भी निर्देश दिए गए हैं।
 
क्या है सिंगापुर का हाल : सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्री ओंग ये कुंग ने कहा कि कोविड-19 की नई लहर में सिंगापुर में संक्रमण के मामले संभवत: चरम पर पहुंच चुके हैं। अब यहां मास्क पहनने को अनिवार्य करने जैसे अतिरिक्त उपायों को लागू करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि 12-18 नवंबर में संक्रमितों की संख्या 10,726 थी जबकि 10-16 दिसंबर में यह बढ़कर 58,300 हो गई।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, प्रधानमंत्री मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग, ऊर्जा आपूर्ति समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

दुश्मनों को छोड़ सबके लिए खुला है होर्मुज.. झुकने वाले नहीं हैं हम.. ट्रंप की चेतावनी पर ईरान का पलटवार

ट्रंप की 48 घंटे वाली धमकी पर अब ईरान ने कसा तंज, कहा- आप तो ईरान के लोगों को आजादी दिलाने आए थे...

Hormuz के पास Iran का खतरनाक प्लान! Qeshm Island बना अंडरग्राउंड मिसाइल बेस, दुनिया की तेल सप्लाई पर बढ़ा खतरा

48 घंटे में Hormuz Strait खोलो वरना पावर प्लांट कर देंगे तबाह, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, तेल संकट से दुनिया में हड़कंप

सभी देखें

नवीनतम

Plane Crash : कोलंबिया में उड़ान भरते ही सैन्य विमान हुआ क्रैश, 100 से अधिक लोग थे सवार, कई की मौत की आशंका

UP Metro Project : सीएम योगी ने की समीक्षा, 2030 तक नए कॉरिडोर, कानपुर-आगरा मेट्रो में तेज निर्माण के निर्देश

PM मोदी ने उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे होने पर दी बधाई, कहा- विकास और सुशासन की बनी नई पहचान

प्रधानमंत्री मोदी की ‘नेशन फर्स्ट’ की सोच और जनसेवा के प्रति समर्पण से हमें मिलती है प्रेरणा: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

9 Years of Yogi Government: खेल सुविधाओं में बड़ा बदलाव, मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय से तैयार होंगे यूपी के चैंपियन

अगला लेख