Hanuman Chalisa

लद्दाख में ईरान से लौटे शख्‍स की मौत, कोरोना वायरस के लक्षण मिले थे

Webdunia
सोमवार, 9 मार्च 2020 (11:14 IST)
देश में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इस बीच खबर आई कि लद्दाख में एक संदिग्ध व्यक्ति की मौत हो गई। खबरों के अनुसार यह मरीज 26 फरवरी को ईरान से लौटा था। खबरों के अनुसार व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण मिले थे।
 
हालांकि संदिग्ध व्यक्ति कोरोना से पीड़ित था या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के 40 मामले सामने आ चुके हैं।
 
लद्दाख से एक दल ईरान से 26 फरवरी को लौटा था। इसके 3 सदस्यों को जिला अस्पताल लेह में भर्ती करवाया गया था। इनमें से दो में शनिवार को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी।
 
शख्स के सैंपल जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पुणे में भेजे गए हैं। लद्दाख के स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस से किसी की भी मौत होने से मना किया है।
 
जम्मू में भी रविवार को ईटली से आए दो लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचे दोनों में एक की हालत ठीक थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

क्या सच में खतरा है? अमरनाथ यात्रा के इतिहास की सबसे बड़ी सुरक्षा

जॉर्जिया मेलोनी से जुड़ी 10 बड़ी बातें, जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं...

पार्टी लाइन से अलग हटे शशि थरूर! नाविकों के मुद्दे पर किया पीएम मोदी का समर्थन; बीजेपी बोली- राहुल गांधी का पर्दाफाश

NEET Re-Exam का 'ब्लंडर' : नागपुर के छात्र का सेंटर सीधे अबू धाबी! न पासपोर्ट, न पैसे, राहुल गांधी ने NTA को घेरा

सभी देखें

नवीनतम

4, 4, 4, 6, 6, वैभव सूर्यवंशी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, 11 गेंदों में जड़ा अर्द्धशतक

मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

Monsoon Update: 23 जून से फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, जुलाई के पहले सप्ताह तक दिल्ली पहुंचने के संकेत

भारत की समुद्री शक्ति को नई उड़ान, PM मोदी ने INS Dunagiri, Agray और Sanshodhak किए कमीशन

International Yoga Day 2026: गुजरात में योग दिवस का उत्सव, CM भूपेंद्र पटेल ने मानसा में किया सामूहिक योग

अगला लेख