Hanuman Chalisa

Corona virus : देश के 80 जिले Lock Down, जानिए क्या कर सकते हैं और क्या नहीं?

Webdunia
सोमवार, 23 मार्च 2020 (07:52 IST)
देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मरीजों की संख्या सामने आने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। कई राज्‍यों और शहरों को लॉकडाउन किया जा रहा है।
ALSO READ: Corona virus से देश में 7 लोगों की मौत, 360 लोगों में संक्रमण की पुष्टि
धारा 144 लगाई जा रही है और लोगों से बाहर निकलने के लिए मना किया जा रहा है। देश के 80 जिलों में लॉक डाउन किया गया है। जानिए क्या होता है लॉकडाउन और क्यों लगाया जाता है?
 
क्या होता है लॉकडाउन : सामान्य तौर लोगों को बड़ी आपदाओं से बचाने के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया जाता है। लोगों को एक निश्चित इलाके में रोकने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। फुल लॉकडाउन का मतलब होता है कि लोग अपने घरों से बिलकुल बाहर नहीं निकल सकते, जब तक कि कोई मेडिकल इमरजेंसी या बड़ा कारण न हो।
दूध, सब्जी, किराना और दवाओं की दुकानें लॉकडाउन के दायरे से बाहर होती हैं, लेकिन इन दुकानों पर बेवजह भीड़ लगाने से बचना आवश्यक होता है।
ALSO READ: Corona virus: देश में लॉकडाउन किए गए शहरों की सूची
पेट्रोल पंप और एटीएम को आवश्यक सेवाओं की श्रेणी में रखा गया है। सरकार आवश्यकता के मुताबिक पेट्रोल पंप और एटीएम खुलवा सकती है। इसकी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन पर होती है। अगर स्‍थानीय प्रशासन चाहे तो पेट्रोल पंप चला सकती है अथवा बंद भी कर सकती है। 
 
क्या करें : लॉकडाउन की स्थित में बस आपको घर में ही रहना होगा। हालांकि आप रोजमर्रा की चीजों जैसे राशन, दवा, पैसों के लिए घर से बाहर जा सकते हैं, लेकिन इस दौरान भी आपको भीड़ से बचना होगा। सरकार आपको सुरक्षित रखने के लिए ही यह फैसला लेगी ताकि कोरोना वायरस को जड़ से मिटाया जा सके।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

TamilNadu : मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची की यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

धार के भोजशाला में बनेगा सरस्वती लोक, CM डॉ. मोहन यादव का एलान, आंदोलन के शहीदों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

अगला लेख