Hanuman Chalisa

CoronaVirus Update : ठाणे में कोरोना संक्रमित की मौत, कल्याण डोंबिवली में भी गई 1 की जान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 27 मई 2025 (10:28 IST)
Corona news in Hindi : महाराष्‍ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के ठाणे जिले के एक निजी अस्पताल में कोविड-19 का उपचार करा रही एक महिला की मौत हो गई। इस बीच कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका (केडीएमसी) ने संक्रमण से पहली मौत की पुष्टि की है। ALSO READ: देशभर में 1000 से ज्यादा Corona केस, ICMR ने कहा- डरने की बात नहीं
 
केडीएमसी के स्वास्थ्य विभाग की प्रभारी अधिकारी डॉक्टर दीपा शुक्ला ने सोमवार को मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मुंबई से सटे राज्य के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद महानगर पालिका क्षेत्र में चार लोगों को कोविड-19 होने की पुष्टि हुई है।
 
शुक्ला ने बताया कि इनमें से एक महिला की मौत हो गई और हल्के लक्षणों वाले एक अन्य मरीज को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उन्होंने कहा कि तीसरे मरीज का निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है और चौथे को आगे की देखभाल के लिए कलवा के छत्रपति शिवाजी अस्पताल में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का पालन करना चाहिए।
 
स्वास्थ्य विभाग ने अन्य बीमारियों से जूझ रहे लोगों और वरिष्ठ नागरिकों को भीड़-भाड़ वाली एवं बंद जगहों से बचने और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क के उपयोग को प्राथमिकता देने की सलाह दी है। विभाग ने कहा कि केडीएमसी ने कल्याण के बाई रुक्मिणीबाई अस्पताल और डोंबिवली के शास्त्री नगर अस्पताल में वेंटिलेटर सुविधाओं के साथ ‘पृथकवास’ कक्ष तैयार किए हैं। इसने कहा कि दोनों जगह कोरोना वायरस की जांच की सुविधा है।
 
इस बीच, ठाणे महानगर पालिका के जनसंपर्क अधिकारी ने जानकारी दी कि शहर में अब तक कोविड-19 के 36 मामले सामने आए हैं जिनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि 9 मरीज स्थिर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं और 20 अन्य घर पर पृथकवास में हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LPG को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 5Kg वाले सिलेंडर की बढ़ाई आपूर्ति, किसे मिलेगा फायदा, जानिए क्‍या हैं नियम?

होर्मुज संकट पर बौखलाए ट्रंप, ईरान को दी खुली धमकी, बोले- सबकुछ तबाह कर देंगे, तेल पर करेंगे कब्जा

PM मोदी ने बंगाल में फूंका चुनावी बिगुल, कूचबिहार में TMC पर साधा निशाना, बोले- अत्याचारों का लिया जाएगा हिसाब

US rescues pilot in Iran : हॉलीवुड एक्शन मूवी स्टाइल में अमेरिकी पायलट का रेस्क्यू, ईरान में चला खतरनाक ऑपरेशन, पढ़िए पूरी कहानी

IAF के लिए 1000 किलोग्राम बम बनाने की तैयारी, तबाही मचा देगा DRDO का ‘गौरव’

सभी देखें

नवीनतम

45 दिन का सीजफायर, ईरान की 10 शर्तें, क्या फैसला लेंगे Donald Trump

गोरखपुर प्रेस क्लब शपथ ग्रहण समारोह में बोले CM योगी: मूल्यों पर आधारित पत्रकारिता जरूरी, खबरों में भिन्नता से जनता होती है भ्रमित

सत्ता नहीं, संस्कार की है भाजपा की विकास यात्रा : योगी

गुजरात के अपमान पर भड़के CM भूपेंद्र पटेल, खरगे के 'अनपढ़' वाले बयान पर कांग्रेस से माफी की मांग

फार्मर रजिस्ट्री के लिए विशेष अभियान, 15 अप्रैल तक ग्राम सचिवालयों में कैंप, PM किसान से जुड़े 1.72 करोड़ किसान

अगला लेख