Hanuman Chalisa

देश में 20 लाख से ज्यादा एक्टिव मरीज, महाराष्ट्र में कोरोना के 6.76 लाख सक्रिय मामले

Webdunia
मंगलवार, 20 अप्रैल 2021 (07:17 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (CoronaVirus) महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा और दिन प्रतिदिन विकराल रूप लेता जा रहा है। कोरोना के नए मामलों की तुलना में स्वस्थ मरीजों की संख्या में गिरावट जारी रहने से सक्रिय मामलों का आंकड़ा 20.24 लाख के पार पहुंच गया है।

ALSO READ: DRDO ने विकसित की ऑक्सीजन की कमी दूर करने वाली प्रणाली, कोरोना महामारी में बन सकती है वरदान
विभिन्न राज्यों की ओर से सोमवार देर रात तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 2,56,828 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 53 लाख 14 हजार 714 हो गई है। वहीं इस दौरान रिकॉर्ड 1,54,234 मरीज स्वस्थ होने के साथ इस महामारी से अभी तक 1,31,03,220 मरीज ठीक हो चुके हैं।
 
देश में कोरोना के सक्रिय मामले 95,300 और बढ़कर 20,24,629 हो गए। इसी अवधि में 1,757 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1,80,550 हो गई है।
 
देश में रिकवरी दर घटकर 85.55 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 13.22 प्रतिशत हो गई है, लेकिन मृत्युदर घटकर 1.17 फीसदी रह गई।

ALSO READ: Remdesivir की कमी पर मचा है हाहाकार, Corona मरीजों पर इस्तेमाल को लेकर AIIMS निदेशक रणदीप गुलेरिया का बड़ा बयान
महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में 4,483 की और वृद्धि होने से इनकी संख्या आज बढ़ कर 6,76,520 तक पहुंच गई जो पूरे देश में सर्वाधिक है।
 
इस दौरान पूरे देश में संक्रमण के सर्वाधिक 58,924 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 39 लाख के करीब 38,98,262 पहुंच गई। इसी अवधि में 52,412 और मरीजों के स्वस्थ होने से इस संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 31,59,240 हो गई है तथा सबसे अधिक 351 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 60,824 तक पहुंच गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

PM मोदी का फ्रांस में हुआ शानदार स्‍वागत, राष्ट्रपति मैक्रों ने की जमकर तारीफ, बोले- इनोवेशन का देश है भारत...

ओमान तट के पास खड़े जहाज में ऑफिसर निशांत उइर्थनाथन की मौत

CM मोहन यादव ने 900 MSME यूनिट्स को दिए ₹360 करोड़, बोले- सबसे तेज विकास करने वाला राज्य बन रहा मध्यप्रदेश

अगला लेख