Hanuman Chalisa

हिमाचल विधानसभा में उठा मुद्दा, धीरे बोलें नहीं तो कोरोनावायरस का खतरा

Webdunia
मंगलवार, 8 सितम्बर 2020 (15:17 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने मंगलवार को विधायकों से कोविड-19 नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील करते हुए कहा कि जोर से बोलना भी संक्रमण के प्रसार में मददगार हो सकता है। सोमवार को इंदोरा से भाजपा विधायक रीता देवी कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गई थीं।
ALSO READ: WHO: अंतिम नहीं ‘कोरोना का कहर’, आगे भी तैयार रहे दुनिया!
महिला विधायक ने कहा कि वे सोमवार शाम कोविड-19 जांच से पहले विधानसभा की बैठक में शामिल हुई थीं लेकिन विधानसभा परिसर में वे अन्य विधायकों से दूरी बनाकर बैठी थीं। विधानसभा सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत में परमार ने कहा कि मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार जोर से बोलने से भी संक्रमण फैल सकता है इसलिए संक्रमण को नियंत्रण में रखने के लिए सामान्य तरह से बोलें। इस पर विधायक जोर से हंस पड़े।

वहीं विपक्ष के नेता की ओर से सोमवार को पेश किए गए स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कई विधायक जोर से बोल रहे थे। इस बीच दून से भाजपा विधायक परमजीत सिंह पम्मी का अध्यक्ष ने सदन में स्वागत किया। वे कोविड-19 से स्वस्थ होने के बाद मंगलवार को सत्र में हिस्सा लेने के लिए आए। वे 17 अगस्त को कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

नाम डोनाल्ड ट्रंप, सुनहरी जुल्फें और 700 किलो का वजन! बकरीद से पहले बांग्लादेश में चर्चा में आया भैंसा

आजम खान को कोर्ट से लगा झटका, सजा बढ़ाकर की 10 साल, जुर्माने में भी हुई भारी बढ़ोतरी

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

रेंज बाउंड रहा बाजार, मेलोडी ने घोली पारले इंडस्ट्रीज में मिठास, कैसा रहेगा मई का आखिरी हफ्ता?

विराट कोहली के साइन वाला बैट Flaunt करते दिखे थलापती विजय, ‘TN 07 CM 2026’ नंबर प्लेट भी हुई ही Viral

अगला लेख