Hanuman Chalisa

देश में कोविड-19 से 97.96 लाख संक्रमित, 94.84% स्वस्थ

Webdunia
शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020 (11:46 IST)
नई दिल्ली। देश में इस महीने दूसरी बार शुक्रवार को कोविड-19 के 30,000 से कम नए मामले आए। नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 97.96 लाख हो गई जबकि अब तक 92.90 लाख लोग ठीक हो चुके हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह 8 बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक 29,398 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 97,96,769 हो गयी। संक्रमण से 414 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 1,42,186 हो गई।
 
मंत्रालय के अनुसार अब तक 92,90,834 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं जिससे ठीक होने की दर भी 94.84 प्रतिशत हो गई है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। लगातार पांचवें दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या चार लाख से कम रही। देश में 3,63,749 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। यह संक्रमण के कुल मामलों का 3.71 प्रतिशत है।
 
मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख से ज्यादा हो गई थी। इसके बाद 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को संक्रमितों की कुल संख्या 40 लाख से ज्यादा हो गई।
 
इसके बाद 16 सितंबर को संक्रमण के 50 लाख से ज्यादा मामले हो गए और 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को संक्रमितों की संख्या 90 लाख से ज्यादा हो गयी।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 414 और लोगों की मौत हो गयी। इनमें महाराष्ट्र में 70, दिल्ली में 61, पश्चिम बंगाल में 49, पंजाब में 27 हरियाणा तथा केरल में 26-26 एवं उत्तरप्रदेश में 24 लोगों की मौत हुई।
 
देश में संक्रमण से अब तक 1,42,186 लोगों की मौत हुई है। इनमें महाराष्ट्र में 47,972 , कर्नाटक में 11,912 , तमिलनाडु में 11,853, दिल्ली में 9874, पश्चिम बंगाल में 8916 उत्तरप्रदेश में 8011, आंध्रप्रदेश में 7047 और पंजाब में 5007 लोगों की मौत हुई है ।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि संक्रमण के कारण दम तोड़ने वाले 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीज पहले से गंभीर रोगों से ग्रस्त थे। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

भोपाल में होगा ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार, आज शाम 5 बजे भदभदा शमशान घाट पर दी जाएगी अंतिम विदाई

सुसाइड अटैक से फिर दहला पाकिस्तान, क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए धमाके में 24 सैन्यकर्मियों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Weather Update : देश के कई राज्यों में भीषण लू का 'ऑरेंज अलर्ट', किन राज्यों में कब रहेगा Heat wave का प्रकोप, IMD ने दी जानकारी

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

अगला लेख