Hanuman Chalisa

बड़ी खबर, कोरोनावायरस आपके स्वास्थ्य पर ही नहीं जेब पर भी डाल रहा है डाका

Webdunia
शनिवार, 21 नवंबर 2020 (12:00 IST)
वाशिंगटन। दक्षिण एशिया में कोविड-19 महामारी स्वास्थ्य क्षेत्र पर चुनौतियों के मुकाबले आर्थिक मोर्चे पर कहीं बड़ा संकट लेकर आई है। यह आकलन शीर्ष अमेरिकी थिंक टैंक ने अपनी रिपोर्ट में किया है।
 
हडसन इंस्टीट्यूट थिंक टैंक ने शुक्रवार को ‘नौ महीने कोविड-19 के : दक्षिण एशिया पर असर’ शीर्षक से रिपोर्ट जारी की, जिसके सह लेखक अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत हुसैन हक्कानी और अर्पणा पांडे हैं। यह रिपोर्ट मई 2020 में जारी 30 पन्नों की रिपोर्ट ‘कोलकाता से काबुल तक संकट: कोविड-19 का दक्षिण एशिया पर असर’ का अपडेटेड संस्करण है।
 
हक्कानी ने कहा, 'दक्षिण एशिया पर कोविड-19 के आर्थिक परिणाम इस क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से भी अधिक साबित हो रहे हैं। विभिन्न दक्षिण एशियाई देश विभिन्न तरीकों से महामारी से निपटे हैं, लेकिन कुल मिलाकर आर्थिक कीमत स्वास्थ्य सेवाओं परिणामों से कहीं अधिक है।'
 
उन्होंने कहा कि इन सभी देशों में स्वास्थ्य आधारभूत संरचना की खराब स्थिति है और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों की बड़ी संख्या है, जो स्वास्थ्य संकटों से निपटने के लिए लड़ाई को कठिन बनाते हैं।
 
हक्कानी ने कहा, 'सामान्य जीवन में सुरक्षित वापसी और आर्थिक गतिविधियों की बहाली सुनिश्चित करने के लिए, दक्षिण एशियाई सरकारों को मानव पूंजी के विकास पर अधिक ध्यान केंद्रित करना होगा।'
 
रिपोर्ट में कहा गया कि पाकिस्तान में कोविड-19 तेजी से बढ़ने के साथ मीडिया और राजनीतिक विरोधियों पर बंदिशें बढ़ रही हैं, अर्थव्यवस्था संकट में है और सेना की भूमिका बढ़ रही है।
 
रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका में कर्ज संकट की स्थिति बद्तर हुई है और राजपक्षे बंधुओं की राजनीति और समाज पर पकड़ और मजबूत हुई है। इसी प्रकार बांग्लादेश आर्थिक रूप से क्षेत्र में दूसरा सबसे प्रभावित देश है और आय में असमानता और बढ़ी है।
 
भारत के बारे में कहा गया है कि अमेरिका के साथ संबंध बढ़ रहे हैं लेकिन अर्थव्यवस्था की गति धीमी पड़ गई है, विरोध की आवाज दबाई जा रही है और भारत का लोकतंत्र विश्वसनीयता की चुनौती का सामना कर रहा है।
 
वहीं, चीन के बारे में कहा गया कि वह इलाके के देशों के साथ अपना रणनीतिक और आर्थिक संबंध मजबूत करने में जुटा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

Rahul Gandhi : क्या राजनीति से पहले स्कूबा डाइविंग इंस्ट्रक्टर थे राहुल गांधी, ग्रेट निकोबार का अंडरवॉटर वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश में स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना की हुई लांचिंग, विश्व बैंक के सहयोग से 2741 करोड़ की पहली एयर शेड आधारित परियोजना

लंदन में CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में हंगामा क्यों हुआ, Cockroach Janta Party ने क्या कहा

सबके लिए सबसे प्यारी होती है मां, हर नागरिक अवश्य लगाए 'एक पेड़ मां के नाम' : योगी आदित्यनाथ

क्रेडिट की अंधी दौड़, अब खान सर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! जानिए क्या है पूरी कहानी...

अगला लेख