Hanuman Chalisa

ICC मुख्यालय में कोरोनावायरस की दस्तक, क्या होगा IPL पर असर...

Webdunia
रविवार, 27 सितम्बर 2020 (07:51 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के दुबई स्थित मुख्यालय में कुछ कर्मचारी कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं और संयुक्त अरब अमीरात के स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के तहत अब पृथकवास पर रहेंगे। हालांकि मुख्यालय से मैदान दूर होने की वजह से इसका IPL और खिलाड़ियों के अभ्यास पर कोई असर नहीं होगा।

ऐसी संभावना है कि कड़े स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल के मद्देनजर कुछ दिन आईसीसी मुख्यालय बंद रहे और स्टाफ घर से ही काम करे। पूरे परिसर को सैनिटाइज किया जायेगा।

यहां अभी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) चल रहा है। सभी टीमों के लिए अच्छी खबर यह है कि आईसीसी अकादमी के मैदान अभ्यास के लिए सुरक्षित हैं क्योंकि वे अलग अलग जगहों पर है और मुख्यालय से दूर है।

आईसीसी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन बोर्ड के एक सीनियर सदस्य ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कुछ पॉजिटिव मामले आये हैं लेकिन यह भी कहा कि आईसीसी हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है।

आईसीसी के सभी संक्रमित स्टाफ सदस्य पृथकवास पर हैं और उनसे करीबी संपर्क में आये लोगों ने भी खुद को अलग कर लिया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

अगला लेख