Hanuman Chalisa

अमेरिकी अखबार को भारत में कोरोनावायरस से मौतों के आंकड़े पर संदेह

Webdunia
शनिवार, 18 जुलाई 2020 (15:50 IST)
वॉशिंगटन। भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमित लोगों की बड़ी संख्‍या एवं तुलनात्मक रूप से मौत का आंकड़ा कम होने को लेकर अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने संदेह जताया है। उल्लेखनीय है कि भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की 10 लाख 40 हजार से ज्यादा है, जबकि लगभग 26 हजार लोगों की मौत हुई है। 
 
अखबार का कहना है कि अमेरिका और ब्राजील में जब कोरोना के कुल मामले 10 लाख थे तो मौत की संख्या करीब 50 हजार हो चुकी थी, लेकिन भारत में यह आंकड़ा 25 हजार के आसपास ही है। 
 
वॉशिंगटन पोस्ट ने लिखा है कि भारत एक तरफ यह कह रहा है कि वह अन्य देशों के मुकाबले अच्छा कर रहा है, जबकि वहां ग्रामीण क्षेत्रों में एक बड़ी आबादी बिना स्वास्थ्य सुविधाओं के रहती है। अखबार के मुताबिक कोरोना से होने वालीं कई मौतें रिपोर्ट ही नहीं हो पाती। भारत में टेस्टिंग रेट भी कम है।
 
अखबार ने रूस में मौत के आंकड़ों पर भी संदेह जताया है, जहां 12 हजार लोगों की मौत हुई है। हालांकि भारत के संदर्भ में यह भी कहा गया है कि भारत में मौत के आंकड़े कम रहने के पीछे टीबी वैक्सीन और वायरस के कम घातक स्ट्रेन के मौजूद होने के साथ इम्यूनिटी फैक्टर को भी वजह बताया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

Barmer : बाड़मेर में प्रदर्शन के दौरान रविंद्र सिंह भाटी ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, प्रशासन-पुलिस के हाथ-पांव फूले

योगी सरकार में आयुष्मान योजना से बदली गरीबों की जिंदगी, बरेली में इलाज पर खर्च हुए 682 करोड़ रुपए

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

अगला लेख