Hanuman Chalisa

मराठवाड़ा में कोरोना का कहर, 2,673 नए मामले, 18 की मौत

Webdunia
मंगलवार, 16 मार्च 2021 (10:45 IST)
औरंगाबाद। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के तेजी से बढ़ते प्रकोप के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 2,673 नए मामले सामने आये और 18 मरीजों की मौत हो गई।

ALSO READ: खौफनाक, मुंबई में मजाक बनी कोरोना गाइडलाइंस, बाजारों में उमड़ी भीड़
मराठवाड़ा के 8 जिलों में से औरंगाबाद सबसे अधिक प्रभावित रहा जहां संक्रमण के 1128 नए मामले सामने आए और 5 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद जालना में 452 नए मामले सामने आये और चार लोगों की मौत हो गई।
 
बीड में 248 नए मामले सामने आए और तीन लोगों की मौत हो गई। परभणी में 147 नए मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हो गई। नांदेड़ में 452 नए मामले सामने आए और एक व्यक्ति की मौत हो गई।
 
लातूर में 141 नए मामले सामने आए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। हिंगोली में 91 मामले सामने आए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। उस्मानाबाद में 52 मामले सामने आए और एक व्यक्ति की मौत हो गई।
 
महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नई गाइडलाइन जारी की है। नई गाइडलाइन के अनुसार शादी में 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे, वहीं अंतिम संस्कार में 20 लोग शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा सभी ऑफिस में उपस्थिति 50 प्रतिशत तक सीमित कर दी गई है।

ALSO READ: महाराष्ट्र : कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन
उल्लेखनीय है कि भारत में एक दिन में कोविड-19 के 24,492 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,14,09,831 हो गई। वहीं 131 और मरीजों की वायरस से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,58,856 हो गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

धार भोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले से सीएम डॉ. मोहन यादव गदगद, कहा यह क्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का

आपके एक सही वोट से सुनिश्चित हुआ विकास, सुरक्षा और सम्मान : योगी आदित्यनाथ

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

अगला लेख