Hanuman Chalisa

देश में कोविड-19 के 48,786 नए मामले, मृतकों की संख्या 4 लाख के करीब

Webdunia
गुरुवार, 1 जुलाई 2021 (11:03 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 48,786 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,04,11,634 हो गई। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 96.97 प्रतिशत हो गई है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 1,005 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,99,459 हो गई। देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 33.57 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
 
आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 5,23,257 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.72 प्रतिशत है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 96.97 प्रतिशत हो गई है। अभी तक कुल 41,20,21,494 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 19,21,450 नमूनों की जांच बुधवार को की गई।
 
आंकड़ों के अनुसार, देश में नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.54 प्रतिशत है। यह पिछले 24 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम ही है। नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर भी कम होकर 2.64 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 49वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही। देश में अभी तक कुल 2,94,88,918 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.31 प्रतिशत है।
 
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अशोक गहलोत का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था, साजिश का हुआ शिकार...

होर्मुज स्ट्रेट में फिर बढ़ा तनाव, अमेरिका ने किया ईरानी ड्रोन पर हमला, ईरान ने ट्रंप को दी चेतावनी

INDIA गठबंधन बैठक से पहले बढ़ा तनाव, NDA नेताओं ने कसा तंज, DMK ने किया बहिष्कार

LPG : पड़ोसी देशों से सस्ता है एलपीजी, दाम बढ़ाने पर सरकार ने क्या कहा

महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, जानिए अब आपके शहर में कितनी होगी कीमत

सभी देखें

नवीनतम

10 लाख के बजट में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बेहतरीन कारें, पेट्रोल और CNG के टॉप ऑप्शंस

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

राज्यसभा चुनाव: बीजेपी के तीसरे प्रत्याशी केवट ने भरा पर्चा, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- जीत के लिए संकल्पित हैं हम

INDIA bloc की बड़ी बैठक, कौनसे दल हुए शामिल, क्या 2029 चुनाव की बनी रणनीति, ममता बनर्जी पर क्यों रहीं सबकी निगाहें

ममता बनर्जी को तगड़ा झटका, TMC में बड़ी टूट, 20 सांसद NDA में होंगे शामिल!

अगला लेख