Hanuman Chalisa

CoronaVirus India Update : भारत में पहली बार कोरोना के 4,01,993 नए मामले, लगातार चौथे दिन 3000 से ज्यादा की मौत

Webdunia
शनिवार, 1 मई 2021 (11:24 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 4 लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या अब 32 लाख के पार हो गई है। 28 अप्रैल के बाद से कोरोना की वजह से लगातार देश में 3000 से ज्यादा लोग मारे जा रहे हैं। 

ALSO READ: कोरोना से जंग में आगे आए क्रिकेटर्स, ब्रेट ली ने Bitcoin में किया दान, उनादकट देंगे IPL सैलरी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह 8 बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोरोनावायरस संक्रमण के 4,01,993 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,91,64,969 हो गई तथा 3,523 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,11,853 हो गई।
 
देश में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और उपचाराधीन लोगों की संख्या बढ़कर 32,68,710 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 17.06  प्रतिशत है तथा मरीजों के ठीक होने की दर और गिरकर 81.84 प्रतिशत रह गई है।
 
आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण के बाद ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,56,84,406 हो गई है और मृत्यु दर 1.11 प्रतिशत है।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक 30 अप्रैल तक 28,83,37,385 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 19,45,299 नमूनों की शुक्रवार को जांच की गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पहले ही लिखी जा चुकी थी मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार की विदाई की पटकथा

कब्र में ले जाएंगे सरेंडर का सपना! ट्रंप की मांग पर भड़का ईरान

आईआईटियन यूपी में 300 गोशालाओं में लगाएंगे बायोगैस का प्लांट

गृहमंत्री अमित शाह बोले- केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिए

TRP की रेस पर लगा 'ब्रेक': सरकार का न्यूज़ चैनलों को लेकर बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

तूबा के सपनों को मिले पंख, मुख्यमंत्री युवा योजना से जुड़कर बनाया सॉइल कॉन्सेप्ट ब्रांड

नेपाल में बालेन शाह की राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी को मिला बहुमत, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की बड़ी हार

आईआईटियन यूपी में 300 गोशालाओं में लगाएंगे बायोगैस का प्लांट

नारी सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया मॉडल बना यूपी

बुंदेलखंड में औद्योगिक क्रांति की ओर बढ़ते कदम, तैयार हो रहा नया इंडस्ट्रियल हब

अगला लेख