Hanuman Chalisa

CoronaVirus India update : कोरोना संक्रमण के 8,503 नए मामले, 24 घंटों में 624 लोगों की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 10 दिसंबर 2021 (11:37 IST)
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 8,503 नए मामले दर्ज किए गए, 7,678 मरीज स्वस्थ और 624 लोगों की महामारी से मौत हो गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3.46 करोड़ से अधिक हो गया। अब तक तीन करोड़ 41 लाख 05 हजार 066 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 94,943 तक पहुंची।
 
महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार लाख 74 हजार 735 हो गई। देश में रिकवरी दर 98.36 फीसदी तथा सक्रिय मामलों की दर 0.27 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.37 फीसदी है।
 
देश में केरल सक्रिय मामलों और मृतकों के मामलों में अभी भी आगे है। राज्य में सक्रिय मामले 413 घटकर 41,202 हो गए। 4,357 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 5099620 हो गई है। इसी अवधि में 225 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 42,239 हो गई।
 
महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 197 बढ़कर 10,161 रह गए, 07 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 141211 हो गया है। वहीं 585 और मरीजों के कोरोना मुक्त होने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 6490305 हो गई।
 
देश में कोविड टीकाकरण अभियान में पिछले 24 घंटे के दौरान 74.5 लाख कोविड टीके लगाए गए और इसके साथ ही अब तक कुल टीकाकरण 131.18 करोड़ से अधिक हो गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

PM मोदी का फ्रांस में हुआ शानदार स्‍वागत, राष्ट्रपति मैक्रों ने की जमकर तारीफ, बोले- इनोवेशन का देश है भारत...

ओमान तट के पास खड़े जहाज में ऑफिसर निशांत उइर्थनाथन की मौत

CM मोहन यादव ने 900 MSME यूनिट्स को दिए ₹360 करोड़, बोले- सबसे तेज विकास करने वाला राज्य बन रहा मध्यप्रदेश

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत ग्रीन ड्राइव साइक्लोथॉन का आयोजन

अगला लेख