Hanuman Chalisa

देश में कोविड-19 के 60,471 नए मामले, संक्रमण दर घटकर 3.45%

Webdunia
मंगलवार, 15 जून 2021 (11:01 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 60,471 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,95,70,881 हो गई । देश में 75 दिन बाद संक्रमण के इतने कम नए मामले सामने आए हैं और दैनिक संक्रमण दर भी घटकर 3.45 प्रतिशत हो गई है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकडों के अनुसार, देश में 2,726 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,77,031 हो गई।
 
एक्टिव मरीजों की संख्‍या भी कम होकर 9,13,378 हो गई। यह संक्रमण के कुल मामलों का 3.09 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 59,780 की कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर अब 95.64 प्रतिशत है।

इस बीच सोमवार को 39 लाख 27 हजार 154 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। देश में अब तक 25 करोड़ 90 लाख 44 हजार 072 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
 
आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 38,13,75,984 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 17,51,358 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। दैनिक संक्रमण दर 3.45 प्रतिशत है। पिछले आठ दिन से यह दर पांच प्रतिशत से कम बनी हुई है। वहीं, संक्रमण की साप्ताहिक दर भी कम होकर 4.39 प्रतिशत हो गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख