Hanuman Chalisa

CoronaVirus : भारत में 11,919 नए मामले, फिर बढ़े एक्टिव केसेस

Webdunia
गुरुवार, 18 नवंबर 2021 (10:56 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 11,919 नए मामले आए, 470 मरीजों की मौत हो गई। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 44 लाख 78 हजार 517 हो गई। एक्टिव मरीजों की संख्‍या में एक बार फिर इजाफा हुआ और मरीजों की संख्या बढ़कर 1,28,762 पर पहुंच गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.37 प्रतिशत है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 470 और मरीजों के जान गंवाने के बाद, मृतकों की संख्या बढ़कर 4 लाख 64 हजार 623 हो गई। कोरोना वायरस के रोज आने वाले मामले लगातार 41वें दिन 20,000 से कम हैं और लगातार 144वें दिन 50,000 से कम हैं।
 
कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 98.28 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 207 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है।
 
इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या 3 करोड़ 38 लाख 85 हजार 132 हो गई जबकि मृत्यु दर 1.35 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की 114.46 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
 
केरल में एक बार फिर बुधवार को एक दिन में कोरोनावायरस के 6000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसी दौरान 61 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई। 24 घंटे में 6 हजार 849 मामले सामने आए हैं, जबकि इस अवधि में 6 हजार 46 लोग डिस्चार्ज हुए। 61 लोगों की संक्रमण के चलते मौत भी हो गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

नाम डोनाल्ड ट्रंप, सुनहरी जुल्फें और 700 किलो का वजन! बकरीद से पहले बांग्लादेश में चर्चा में आया भैंसा

आजम खान को कोर्ट से लगा झटका, सजा बढ़ाकर की 10 साल, जुर्माने में भी हुई भारी बढ़ोतरी

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

रेंज बाउंड रहा बाजार, मेलोडी ने घोली पारले इंडस्ट्रीज में मिठास, कैसा रहेगा मई का आखिरी हफ्ता?

विराट कोहली के साइन वाला बैट Flaunt करते दिखे थलापती विजय, ‘TN 07 CM 2026’ नंबर प्लेट भी हुई ही Viral

अगला लेख