CoronaVirus India Update : देश में घट रहे हैं केस, 60,753 नए मामले, 7.60 लाख एक्टिव मरीज

Webdunia
शनिवार, 19 जून 2021 (10:03 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से कम हो रहे हैं। देश में एक दिन में कोविड-19 के 60,753 नए मामले आने आए जबकि महामारी से 1,647 लोगों की मौत हो गई।
 
स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्‍या 2 करोड़ 98 लाख 23 हजार 546 हो गई है। इसमें से 2 करोड़ 86 लाख 78 हजार 390 लोग स्वस्थ हो गए जबकि 3,85,137  लोग अब तक मारे जा चुके हैं। 

<

India reports 60,753 new #COVID19 cases, 97,743 discharges & 1,647 deaths in last 24 hrs, as per Health Ministry

Total cases: 2,98,23,546
Total discharges: 2,86,78,390
Death toll: 3,85,137
Active cases: 7,60,019

Vaccination: 27,23,88,783 pic.twitter.com/Ihu41ayoPX

— ANI (@ANI) June 19, 2021 >एक्टिव मरीजों की संख्या भी तेजी से कम हो रही है। पिछले 24 घंटों में 97,743 लोगों ने कोरोना को मात दी। अब देश में 7,60,019 एक्टिव मरीज है। 

उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 2.55 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 96.16 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को कुल 19,02,009 नमूनों की जांच की गई और इसके साथ ही अब तक देश में कुल 38,92,07,637 नमूनों की जांच हो चुकी है। संक्रमण की दैनिक दर 2.98 प्रतिशत दर्ज की गई। यह लगातार 12वें दिन पांच प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी सुधर कर 3.58 प्रतिशत हो गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख