Hanuman Chalisa

CoronaVirus India Update : भारत में कोरोना संक्रमण के 30,773 नए मामले, 309 की मौत

Webdunia
रविवार, 19 सितम्बर 2021 (11:56 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 30,773 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 3,34,48,163 हो गई जबकि एक्टिव मरीजों की तादाद कम होकर 3,32,158 रह गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 309 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 4,44,838 हो गई है।
 
उपचाराधीन रोगियों की संख्या संक्रमितों की कुल तादाद का 0.99 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से उबरने की दर 97.68 प्रतिशत दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या में 8,481 की कमी आई है।
 
देश में अब तक कुल 55,23,40,168 नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी हैं। शनिवार को 15,59,895 नमूनों की जांच की गई। ठीक हो चुके लोगों की संख्या 3,26,71,167 है जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत दर्ज की गई है।
 
मंत्रालय के अनुसार, देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 80.43 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। मौत के 309 नए मामलों में से 143 संक्रमितों की केरल में जबकि 80 की महाराष्ट्र में मौत हुई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख