Hanuman Chalisa

डरा रहे हैं आंकड़ें, 24 घंटे में कोरोना ने ली 1733 की जान, 33 दिन में 16855 लोगों की मौत

Webdunia
बुधवार, 2 फ़रवरी 2022 (09:35 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना से मौत के आंकड़ें एक बार फिर डराने लगे हैं। पिछले 24 घंटों में 1 लाख 61 हजार 386 नए कोरोना संक्रमित मिले, 2 लाख 81 हजार 109 रिकवर हुए जबकि 1733 लोगों की मौत हो गई।
 
महामारी की वजह से अब तक 4 लाख 97 हजार 975 लोग मारे जा चुके हुए हैं। इनमें से 2022 के 33 दिन में 16855 लोग काल के गाल में समा गए। 
 
फरवरी के पहले 2 दिनों के मौत के आंकड़ों की तुलना करें तो एक ही दिन में 541 मौतें ज्यादा दर्ज की गई। इससे पहले 31 जनवरी को 959 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी।

कोरोना से अब तक 3 करोड़ 95 लाख 11 हजार 307 लोग रिकवर हो चुके हैं जबकि 16 लाख 21 हजार 603 लोगों का इलाज चल रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि संक्रमण दर घटकर 9.26% हो गई।

केरल में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 51,887 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 60,77,556 हो गए। इससे एक दिन पहले राज्य में संक्रमण के 42,154 मामले सामने आए थे।
 
महाराष्ट्र में संक्रमण के 14,372 नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटे में यहां कोविड से 94 मरीजों की मौत हो गई। कोरोना केसेस कम होने के बाद देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में नाइट कर्फ्यू हटा लिया गया है। 
 
Koo App
कोविड अपडेट | 02.02.2022 राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 167.29 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। रिकवरी दर वर्तमान में 94.91% है। पिछले 24 घंटों में 2,81,109 मरीज ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 3,95,11,307 हुईं। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर (14.15%) अब तक किए गए कुल 73.24 करोड़ परीक्षण; पिछले 24 घंटों में किए गए 17,42,793 परीक्षण - Prasar Bharati News Services (@pbns_india) 2 Feb 2022
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 167.21 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। मंगलवार को टीके की 50 लाख से अधिक खुराक दी गई।
 
आंकड़ों के अनुसार, टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत से लेकर अब तक, 18-44 आयु वर्ग के लोगों को टीके की 54,19,67,745 पहली खुराक दी गई है। इसके अलावा इसी आयु वर्ग के लोगों को 40,81,92,353 दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
 
पिछले 24 घंटे में 17 लाख 42 हजार 793 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। अब तक कुल 73 करोड़ 24 लाख 39 हजार 986 टेस्ट किए जा चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

UP के IPS अधिकारी की कार्रवाई पर बंगाल में सियासी घमासान- 'वो सिंघम हैं तो मैं पुष्पा हूं'

कागज लाओ, डेथ सर्टिफिकेट लाओ, नियम पूरे करो, 19300 रुपए के लिए बहन के कंकाल को कब्र खोदकर लाया जीतू मुंडा

PWD मंत्री राकेश सिंह और IAS अरविंद शाह में टकराव, CM तक पहुंची शिकायत

Airlines crisis : क्या बंद होने की कगार पर एयरलाइंस, सरकार से मदद की लगाई गुहार

योगी का 'सिंघम' पहुंचा बंगाल, जानिए कौन हैं एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजय पाल शर्मा?

सभी देखें

नवीनतम

MP के धार में बड़ा हादसा, पिकअप वाहन पलटा, 10 से ज्‍यादा लोगों की मौत

Tamil Nadu Election 2026 में क्या विजय की TVK करेगी बड़ा उलटफेर, एग्जिट पोल में चौंकाने वाले आंकड़े

योगी सरकार का खास तोहफा: 2493 बुजुर्गों को मिला तीर्थ और भ्रमण का अवसर

बेसहारा बेटियों की बनी ढाल योगी सरकार, 66 शादियां कर निभाई अभिभावक की जिम्मेदारी

Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल, असम, केरल और तमिलनाडु में किसकी बन सकती है सरकार, क्या कहते हैं एक्जिट पोल्स

अगला लेख