shiv chalisa

राहत भरी खबर, देश में कोरोना के 8,000 से कम नए मामले, तेजी से घर रहे हैं एक्टिव मरीज

Webdunia
मंगलवार, 23 नवंबर 2021 (10:43 IST)
नई दिल्ली। भारत में 543 दिनों बाद देश में पहली बार 7,579 नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटों में महामारी से 236 लोगों की मौत हो गई। देश में नए मामलों में कमी के साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या भी तेजी से घट रही है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,45,26,480 हो गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 1,13,584 हो गई है, जो पिछले 536 दिन में सबसे कम हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,13,584 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.33 प्रतिशत है।
 
कोरोना संक्रमण से देश में 236 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,66,147 हो गई। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.32 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।
 
कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य केरल में भी अब महामारी की रफ्तार घटते हुए दिखाई दे रही है। सोमवार को केरल में 4000 से भी कम मामले सामने आए हैं। इस दौरान 75 लोगों की मौत भी हुई।
 
केरल में 3 हजार 698 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 75 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 37 हजार 675 हो गई। इस दौरान 7 हजार 515 लोग संक्रमण से मुक्त हुए। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 54 हजार के आसपास है।
 
दूसरी ओर, दक्षिण के ही दूसरे राज्य तमिलनाडु में 750 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 13 लोगों की मौत हो गई। राज्य में एक्टिव केसों की संख्‍या 8 हजार 600 के लगभग है। वहीं, मृतकों की संख्या 36 हजार 388 है। 
 
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, देश में पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति, 13 साल से कोमा में है ये शख्‍स

कहानी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के ख़ात्मे की

बेकार हो चुकी एंबुलेंस अब गरीब रेहड़ी पटरी वालों का भरेगी पेट

बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही गैस, डीलर कर रहा परेशान? कहां करें शिकायत, ये हैं भारत गैस, इंडेन, HP के helpline numbers

न्यूक्लियर वॉर की आशंका से खाड़ी देशों में हड़कंप, घर वापसी की होड़, दुबई एयरपोर्ट पर हजारों की लंबी कतारें

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों के आश्रित भाई-बहनों को भी मिलेगा मुफ्त इलाज

लड़ाई अमेरिका की, मुनाफा रूस का! मध्य-पूर्व संकट और वैश्विक तेल राजनीति का नया समीकरण

मोजतबा खामेनेई कहां हैं? IDF ने उठाए सवाल, ट्रंप बोले- शायद जिंदा हैं

मिडिल ईस्ट में जंग का 14वां दिन: इराक में अमेरिकी विमान क्रैश, मोजतबा खामेनेई की हालत पर सस्पेंस, LPG अफवाहों पर मोदी की चेतावनी

LPG को लेकर PM मोदी ने कहा- कुछ लोग पैदा कर रहे हैं डर का माहौल? कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई

अगला लेख