Hanuman Chalisa

196 दिन बाद देश में कोरोना के 1000 से कम नए केसेस

Webdunia
मंगलवार, 25 अक्टूबर 2022 (10:47 IST)
नई दिल्ली। देश में 196 दिन बाद कोरोना वायरस संक्रमण के 1000 से कम नए मामले सामने आए। मंगलवार को 862 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। देश में इससे पहले 11 अप्रैल को सबसे कम 796 मामले सामने आए थे। 
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 44 हजार 938 हो गई है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्‍या घटकर 22,549 रह गई है। 3 लोगों की संक्रमण के कारण मौत के बाद मृतकों की संख्या 5,28,980 हो गई है। मौत के दो मामले केरल राज्य द्वारा आंकड़ों के मिलान के बाद सामने आए।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कुल संक्रमितों की तुलना में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 0.05 प्रतिशत है जबकि संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 644 लोगों के संक्रमण से उबरने की जानकारी मिली है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दैनिक संक्रमण दर 1.35 प्रतिशत दर्ज की गई, वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर 1.02 प्रतिशत रही। संक्रमण से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,40,93,409 हो गई जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है।
 
मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में टीके की 219.56 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। 
Edited by : Nrapendra Gupta (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

Pixel यूजर्स को मिलेगा नया Bubbles फीचर, फोल्डेबल गेमिंग मोड और दमदार सुरक्षा अपग्रेड, Android 17 अपडेट जारी

18 जून मौसम : 13 राज्यों में भारी बारिश-तूफान की चेतावनी, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

What is the TRAI DND app : स्पैम कॉल और फालतू प्रमोशनल मैसेज से मिलेगा छुटकारा, मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ा फायदा

अगला लेख