Hanuman Chalisa

तेजी से सुधर रहे हैं हालात, एक्टिव मरीजों की संख्या में भारी कमी, कोरोना से 1 दिन में 831 लोगों की मौत

Webdunia
शनिवार, 29 जनवरी 2022 (10:27 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से कम हो रहे हैं। हालांकि मृतकों की संख्‍या में बढ़ती दिखाई दे रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 831 लोगों की मौत हो गई। एक्टिव मरीजों की संख्‍या भी कम होकर 20 लाख रह गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 2 लाख 35 हजार 532 नए मरीज सामने आए हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 20 लाख 04 हजार 333 हो गई है। यह संक्रमित मामलों का 4.91 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर घटकर 13.39 प्रतिशत हो गई है।
 
मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 3 लाख 35 हजार 939 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल 3 करोड़ 83 लाख 60 हजार 710 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 93.89 प्रतिशत है।
 
देश में पिछले 24 घंटे में 17 लाख 59 हजार 434 कोविड परीक्षण किए गए हैं। इसके साथ ही देश में अभी तक कुल 72 करोड़ 57 लाख 74 हजार 705 कोविड परीक्षण किए हैं।
 
मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश में 56 लाख 72 हजार 766 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 165 करोड़ 4 लाख 87 हजार 260 कोविड टीके दिए जा चुके हैं।
Koo App

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ मेट्रो फेज-1बी को कैबिनेट मंजूरी, चारबाग से वसंतकुंज तक बढ़ेगा ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर

UP Cabinet Decision: पशु चिकित्सा छात्रों का इंटर्नशिप भत्ता 4 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपए

मीरजापुर में खुलेगी सरदार पटेल एपेक्स यूनिवर्सिटी, स्थापना को योगी सरकार की मंजूरी

UP पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, OBC आरक्षण पर बनेगा समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग, योगी कैबिनेट में 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर

जनता दर्शन में CM योगी का बड़ा संदेश, बोले- जनसेवा, सुरक्षा और सुशासन ही सरकार का संकल्प

अगला लेख