Hanuman Chalisa

CoronaVirus India Update : 72 दिन में मिले 29 लाख कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीजों की संख्‍या बढ़कर 4 लाख के करीब

Webdunia
शुक्रवार, 3 सितम्बर 2021 (10:22 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है। 72 दिन में कोरोना संक्रमण के 29 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। पिछले कई दिनों से नए मरीजों की संख्या महामारी को मात देने वालों से ज्यादा है। इस वजह से लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4 लाख के करीब पहुंच गई।
 
भारत में कोविड-19 के 45,352 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,29,03,289 हो गई। वहीं 366 लोगों की मौत हो गई।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस की वजह से देश में अब 4,39,895 लोग मारे जा चुके हैं। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,99,778 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.22 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 10,195 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.45 प्रतिशत है।
 
केरल में फिर Corona के 32000 मामले, महाराष्ट्र में 4342 : केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 32 हजार 97 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोनावायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 41,22,133 हो गई, जबकि 188 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 21,149 पर पहुंच गई। दूसरी ओर, महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के 4 हजार 342 नए मामले आए हैं जबकि 55 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
 
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

ईंधन और खर्च बचाने के लिए गुजरात सरकार एक्शन मोड में, आम जनता की सुविधा के लिए दौड़ेंगी 300 नई एसटी बसें

इंदौर में पानी के संकट पर संग्राम, कांग्रेस ने मटके फोड़े, नगर निगम घेरा, कई कॉलोनियों में बूंद बूंद को तरसे लोग

उन्नाव रेप केस: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, हाईकोर्ट का आदेश रद्द

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा एलान, अगले साल से ऑनलाइन होगी NEET परीक्षा

यूक्रेन : रूसी हमलों में व्यापक विध्वंस, नागरिकों को निशाना बनाया जाना रोकना होगा

अगला लेख