Hanuman Chalisa

देश में कोरोना से 1,62,468 लोगों की मौत, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4.55%

Webdunia
बुधवार, 31 मार्च 2021 (11:19 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 53,480 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,21,49,335 हो गई। वहीं, संक्रमण से 354 और लोगों की मौत हो गई जो इस साल एक दिन में सर्वाधिक मृतक संख्या है। इसी के साथ देश में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,62,468 हो गई। देश में 17 दिसंबर को इस महामारी से 355 लोगों की मौत हुई थी।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अब भी 5,52,566 मरीज उपचाराधीन हैं जो संक्रमण के कुल मामलों का 4.55 प्रतिशत है। स्वस्थ होने वाले लोगों की दर गिरकर 94.11 प्रतिशत रह गई है। आंकड़ों के मुताबिक 1,14,34,301 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।
 
महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 3559 बढ़कर 3,41,887 हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 23,820 और मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 23,77,127 पहुंच गई है जबकि 139 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 54,422 हो गया है।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक 30 मार्च तक 24,36,72,940 नमूनों की जांच की जा चुकी है। मंगलवार को 10,22,915 नमूनों की जांच की गई। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह का गुजरात दौरा: विकास कार्यों का उद्घाटन, चुनावी बैठकें और कार्यकर्ता के घर भोजन

Top News : कर्नाटक सियासत में फिर बढ़ा सस्पेंस; बेंगलुरु में इबोला की दहशत, RCB शान से फाइनल में

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

अगला लेख