Hanuman Chalisa

CoronaVirus India Update : भारत में 24 घंटे में 3,57,229 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ पार

Webdunia
मंगलवार, 4 मई 2021 (11:16 IST)
नई दिल्ली। कोविड-19 के 3,57,229 नए मामले आने के साथ ही देश में पहली बार कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ के पार हो गई। 3,449 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 2,22,408 पर पहुंच गई है।

ALSO READ: IPL पर कोरोना का कहर, चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स का मैच भी स्थगित
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के मामलों की संख्या 2,02,82,833 हो गई है। सुबह 8 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 34,47,133 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 17 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 81.91 प्रतिशत है।
 
आंकड़ों के मुताबिक, इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या 1,66,13,292 पर पहुंच गई है जबकि मृत्यु दर 1.10 प्रतिशत है।
 
देश में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज महाराष्ट्र में सामने आ रहे हैं। हालांकि राहत भरी खबर यह है कि महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों में मामूली कमी देखी जा रही है। 
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, तीन मई तक 29,33,10,779 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 16,63,742 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

अगला लेख