Hanuman Chalisa

CoronaVirus India Update : 16 अक्टूबर के बाद पहली बार कोविड-19 के 62,714 नए मामले, 3 माह बाद 312 की मौत

Webdunia
रविवार, 28 मार्च 2021 (10:44 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 62,714 नए मामले सामने आए हैं जो इस साल एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,19,71,624 हो गए हैं।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोनावायरस के मामलों में लगातार 18वें दिन वृद्धि हुई है। देश में उपचाराधीन मामलों की संख्या बढ़कर 4,86,310 हो गई है जो कुल मामलों का 4.06 प्रतिशत है जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की दर गिरकर 94.58 प्रतिशत रह गई है।
 
सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 62,714 नए मामले आए जो 16 अक्टूबर 2020 के बाद से सर्वाधिक हैं जबकि 312 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 1,61,552 हो गई है। करीब तीन महीने में कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले लोगों की यह सबसे अधिक संख्या है।
 
इससे पहले 25 दिसंबर 2020 को एक दिन में 336 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 16 अक्टूबर को 24 घंटे में संक्रमण के 63,371 नए मामले सामने आए थे। आंकड़ों के अनुसार इस बीमारी से अब तक 1,13,23,762 लोग उबर चुके हैं जबकि मृत्यु दर 1.35 प्रतिशत है।
 
भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे। इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे। वैश्विक महामारी के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक 27 मार्च तक 24,09,50,842 नमूनों की जांच की जा चुकी है। शनिवार को 11,81,289 नमूनों की जांच की गई।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

धार भोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले से सीएम डॉ. मोहन यादव गदगद, कहा यह क्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का

आपके एक सही वोट से सुनिश्चित हुआ विकास, सुरक्षा और सम्मान : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख