Hanuman Chalisa

CoronaVirus Live Updates : कोरोना के नए मामलों में कमी, संक्रमण से 3380 की मौत

Webdunia
शनिवार, 5 जून 2021 (10:02 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के नए मामले तेजी से कम हो रहे हैं। एक्टिव मरीजों की संख्‍या में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है जबकि रिकवरी रेट बढ़ा है। कोरोनावायरस से जुड़ी हर जानकारी... 


10:05 AM, 5th Jun
-भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,20,529 नए मामले आए और 3,380 लोगों की संक्रमण के कारण जान चली गई। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले 2,86,94,879 हो गए और मृतकों की संख्या 3,44,082 पर पहुंची।

10:05 AM, 5th Jun
-कोरोना से पूरे देश में सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान 14 हजार 152 नए मामले सामने आए तथा 1377 मरीजों की मौत हुई। नए मरीजों की तुलना में स्वस्थ मरीजों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामलों में भी काफी गिरावट देखी गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 8,391 और घटकर अब 1,96,894 रह गई है।
-पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 7,928 नये मामले सामने आये लेकिन राहत की बात यह है कि इस दौरान 16,966 और लोगों ने कोरोना को मात दी। सक्रिय मामलों की संख्या में 53,029 रह गई। राज्य संक्रमितों की संख्या के मामले में पूरे देश में 8वें स्थान पर है।

10:05 AM, 5th Jun
-स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक 22.75 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं, जिनमें से 33,57,713 खुराक शुक्रवार को दी गई।
-18-44 आयु समूह के 16,23,602 लोगों को शुक्रवार को टीके की पहली खुराक दी गई जबकि इसी समूह के 31,217 लोगों को दूसरी खुराक दी गई।
-अब तक 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इस समूह के कुल 2,58,45,901 लोगों ने टीके की पहली खुराक ली है, जबकि 1,18,299 लोगों को टीके की दूसरी खुराक मिली है। इस समूह के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत एक मई से हुई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

क्या अरुणाचल में चीन ने बना लिया कैंप? घुसपैठ की खबरों पर भारतीय सेना का बड़ा बयान

हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए एक्शन में योगी सरकार, जल जीवन मिशन की होगी जमीनी मॉनिटरिंग

क्या Pakistan के साथ Track 2 Dialogue करेगा भारत, विदेश सचिव का बड़ा बयान

मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी, किसे मिलेगा मौका और किसकी होगी छुट्‍टी, किसका बदलेगा विभाग

ओबीसी युवाओं को डिजिटल ताकत दे रही योगी सरकार, ओ लेवल-सीसीसी प्रशिक्षण बना सहारा

अगला लेख