Hanuman Chalisa

देश में 61 दिनों के बाद आए सबसे कम मामले, रिकवरी रेट बढ़कर 93.67 प्रतिशत

Webdunia
सोमवार, 7 जून 2021 (10:40 IST)
नई दिल्ली/ जिनेवा। दुनिया में कोरोनावायरस का कहर अभी भी जारी है। कई देशों में कोरोना वैक्सीनेशन चल रहा है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में 2 महीने बाद देश में रविवार को सबसे कम नए मामले पाए गए, जबकि करीब डेढ़ महीने बाद सबसे कम मौतें भी हुईं। 


10:50 AM, 7th Jun
देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ने और इस महामारी को मात देने वालों की संख्या में निरंतर इजाफा होने से सक्रिय मामलों की दर घटकर 5.13 प्रतिशत रह गई है जबकि रिकवरी दर बढ़कर अब 93.67 प्रतिशत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 1,00,636 नए मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2 करोड़ 89 लाख नौ हजार 975 हो गया। देश में 61 दिनों के बाद सबसे कम मामले सामने आए हैं। इस दौरान एक लाख 74 हजार 399 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर देश में अब तक दो करोड़ 71 लाख 59 हजार 180 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। सक्रिय मामले 76 हजार 190 और कम होकर 14 लाख 01 हजार 609 रह गये हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 2427 मरीज अपनी जान गंवा बैठे और इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन लाख 49 हजार 186 हो गयी है। देश में कोरोना से मृत्यु दर अभी 1.20 प्रतिशत है।

08:16 AM, 7th Jun
मुंबई में आज से बस सेवा फिर से शुरू, सीट से अधिक यात्री नहीं, मास्क पहनना अनिवार्य।

08:14 AM, 7th Jun
दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के साथ ही डेढ़ महीने बाद अनलॉकिंग की प्रक्रिया शुरू। मेट्रो सेवाएं 50 प्रतिशत के साथ शुरू। दी गई हैं अन्य छूटें। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

India-Iran : PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा, क्या अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

UP में शिक्षा सुधार का नया मॉडल: कक्षा-कक्ष से मिली सीख के आधार पर तय होगी भविष्य की रणनीति, योगी सरकार का बड़ा कदम

यूपी में विकास के नए कीर्तिमान, 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5551 परियोजनाओं की सौगात

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ का भुगतान

UPTET 2026 : मुख्यमंत्री योगी के सख्त निर्देश, 20 लाख अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित परीक्षा व्यवस्था; सेवारत शिक्षकों के लिए होगी विशेष TET

अगला लेख