Hanuman Chalisa

Data Story : जुलाई में तेज हुई कोरोनावायरस की रफ्तार, 1 करोड़ जांच, 10.53 लाख मरीज, रिकवरी रेट भी सुधरा

Webdunia
शुक्रवार, 31 जुलाई 2020 (13:59 IST)
नई दिल्ली। जुलाई में भारत में कोरोनावायरस तेजी से फैला। महामारी ने इस महीने शहरों से ग्रामीण इलाकों में अपने पैर पसारे। दिन-प्रतिदिन कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती चली गई और जुलाई के आखिरी दिन 55 हजार से ज्यादा मरीज सामने आ गए। 
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार,  देश में अब भी 5,45,318 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जबकि 10,57,805 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 55,078 मामले सामने आने के बाद कोविड-19 मरीजों की संख्या 16,38,870 हुई, 779 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 35,747 पर पहुंची।
 
कैसी थी 1 जुलाई को स्थिति : भारत में 1 जुलाई को कोविड-19 से 507 लोगों की मौत हो गई थी और इस महामारी से कुल 17,400 लोगों की जान गई थी। वहीं 18,653 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,85,493 हो गई थी। 2,20,114 एक्टिव के थे और 3,47,978 लोग ठीक हो चुके थे। 
 
एक माह में क्या बदला : केवल जुलाई में कुल 10,53,377 नए मामले सामने आए। हालांकि सरकार को मामले बढ़ने की आशंका थी और उसने इसके लिए पहले से तैयारियां भी की थी लेकिन ग्रामीण इलाकों में संक्रमण बढ़ने से सरकार की चिंता बढ़ी। अनलॉक की प्रक्रिया के दौरान भी स्थिति बिगड़ने से स्थानीय प्रशासन को एक बार फिर लॉकडाउन का सहारा लेना पड़ा।
 
रिकवरी रेट में सुधार : 1 अप्रैल को देश में रिकवरी दर 7.85 प्रतिशत थी तो 1 जुलाई को बढ़कर 59.43 प्रतिशत हो गई। 31 जुलाई तक मरीजों की ठीक होने की दर 64.54% तक पहुंच गई। पिछले एक हफ्ते से तो रोज 30 हजार से ज्यादा मरीज कोरोनावायरस को मात दे रहे हैं। इस दौरान मृत्यु दर भी घटकर 2.18% रह गई।
 
कोरोना टेस्ट में भारी बढ़ोतरी : 30 जून तक देश में कुल 81 लाख टेस्ट हुए थे जो 31 जुलाई तक बढ़कर 1,88,32,970 तक पहुंच गए। इस तरह जुलाई के माह में 1 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो गए। इस समय भी सरकार को सबसे ज्यादा ध्यान टेस्टिंग पर ही है। वह देश में रोज 10 लाख सेम्पल्स की जांच चाहती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

अगला लेख