Covid 19 नागपुर में होली व शब-ए-बारात समारोहों पर पाबंदी

Webdunia
शुक्रवार, 26 मार्च 2021 (16:39 IST)
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर शहर में कोविड-19 के मामले बढ़ने के बीच नगर निकाय ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी करते हुए सार्वजनिक और निजी स्थानों पर होली का जश्न मनाने तथा शब-ए-बारात जुलूस निकालने पर पाबंदी लगा दी। राज्य सरकार ने नागपुर में पहले ही 31 मार्च तक सख्त पाबंदियां लगाई हुई है।
 
नागपुर नगर निगम के एक आदेश के अनुसार 28 और 29 मार्च को त्योहारों के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर 5 से अधिक लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिसूचना में कहा गया है कि निजी और सार्वजनिक स्थानों पर होली का जश्न मनाने तथा शब-ए-बारात जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ALSO READ: नागपुर में Coronavirus के 3596 नए मामले, 40 लोगों की मौत
 
एनएमसी ने कहा कि 29 मार्च को सभी निजी प्रतिष्ठान, कार्यालय, दुकानें, बाजार और पुस्तकालय बंद रहेंगे। इसके अलावा 29 मार्च को किराना, सब्जी और मांस की दुकानें दोपहर 1 बजे के बाद बंद करनी होगी। एक अधिकारी ने बताया कि नागपुर में 1 दिन में कोविड-19 के 3,579 नए मामले आए और गुरुवार को 47 लोगों की मौत हुई। उन्होंने बताया कि जिले में संक्रमण के मामले 2,07,067 पर पहुंच गए हैं जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 4,784 हो गई है। उन्होंने बताया कि संक्रमण से अभी तक 1,67,467 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब भी 34,819 मरीज कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री यादव ने स्टेट हैंगर भोपाल पर गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल का किया स्वागत

क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लेंगे राजनीति से संन्यास? संजय राउत के बयान ने बढ़ाई सियासी गर्मी

मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में मरीजों से मिले

जानिए कौन हैं घिबली' आर्ट की शुरुआत करने वाले हयाओ मियाजाकी, कितनी संपत्ति के हैं मालिक

कौन हैं निधि तिवारी, बनीं पीएम मोदी की Personal Secretary?

अगला लेख