Hanuman Chalisa

दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील से भारत पहुंचा रूपांतरित कोरोना वायरस

Webdunia
गुरुवार, 18 फ़रवरी 2021 (13:00 IST)
नई दिल्ली, भारत में हाल में मिले युनाइटेड किंगडम के 187 रूपांतरित कोरोना वायरस नमूनों के बाद दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में पाया गया कोरोना वायरस का नया रूप भी अब देश में प्रवेश कर चुका है।

इस वर्ष जनवरी के दौरान भारत में चार लोगों में कोरोना वायरस (सार्स-कोव-2) का दक्षिण अफ्रीकी वेरिएंट पाया गया था। जबकि, फरवरी के पहले हफ्ते के दौरान एक व्यक्ति में ब्राजील के कोरोना वायरस वेरिएंट का पता चला है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक प्रोफेसर बलराम भार्गव ने यह जानकारी देते हुए कहा है कि दक्षिण अफ्रीकी कोरोना वायरस वेरिएंट की पहचान जिन चार लोगों में हुई है, उनमें से एक व्यक्ति अंगोला, एक व्यक्ति तंजानिया, और दो लोग दक्षिण अफ्रीका से भारत आए हैं।

प्रोफेसर भार्गव ने बताया कि रूपांतरित कोरोना वायरस से संक्रमितों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। ब्राजील में पाए गए कोरोना वायरस वेरिएंट के स्पाइक प्रोटीन के रिसेप्टर बाइंडिंग डोमेन में रूपांतरण और बढ़ी हुई प्रसार क्षमता देखी गई है। वैज्ञानिकों का मानना है कि रूपांतरित कोरोना वायरस के तेजी से फैलने में ये कारक जिम्मेदार हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि वायरस का नया रूप अब तक करीब 15 देशों में फैल चुका है।

प्रोफेसर बलराम भार्गव ने बताया है कि पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) के शोधकर्ता संक्रमितों में पाए गए दक्षिण अफ्रीकी कोरोना वायरस वेरिएंट को पृथक करके उसका कल्चर कर रहे हैं। इससे पहले, युनाइटेड किंगडम में मिले कोरोना वायरस वेरिएंट से अब तक 187 लोगों के संक्रमित होने का पता चला है।

स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा है कि ब्राजील एवं दक्षिण अफ्रीकी कोरोना वायरस वेरिएंट्स के भारत में प्रवेश की निगरानी के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं, जिसमें इन दोनों देशों से भारत आने वाली उड़ानों के मार्ग में परिवर्तन शामिल है। ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका से भारत आने वाली उड़ानों को खाड़ी देशों से होकर आना पड़ रहा है। (इंडिया साइंस वायर)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

प्रदेश के हर जिले में विकसित होगा एक प्रमुख गो आधारित उद्योग

अगला लेख