5 राज्यों में Corona का खतरा अभी बरकरार, त्योहारों को लेकर केंद्र सरकार की चेतावनी

Webdunia
गुरुवार, 7 अक्टूबर 2021 (17:30 IST)
नई दिल्ली। देश में दैनिक मामलों में कुछ कमी जरूर आई है, लेकिन आने वाले त्योहारों को देखते हुए केंद्र सरकार ने जनता को आगाह किया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि हम अभी यह ना समझें कि कोविड ख़त्म हो चुका है।
 
हमारे सामने कोविड की कई सारी चुनौतियां हैं और हमें उस पर काम करने की आवश्यकता है। हमें अभी भी कोविड व्यवहार को बनाए रखना है। अग्रवाल ने कहा कि 5 राज्य ऐसे हैं जहां अभी भी 10,000 एक्टिव केसेस बने हुए हैं। 
केरल में 1,22,000 के करीब सक्रिय मामले हैं। महाराष्ट्र में 36,000 के करीब सक्रिय मामले हैं। तमिलनाडु, मिज़ोरम और कर्नाटक में भी सक्रिय मामले अधिक संख्या में हैं। 
 
अग्रवाल ने कहा कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22,000 के करीब मामले दर्ज़ किए गए हैं। आज भी देश में हर रोज़ औसतन 20,000 के करीब मामले आ रहे हैं। पिछले हफ्ते 56% कोविड मामले केरल से दर्ज़ किए गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

Gujarat : कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, Email के बाद मचा हड़कंप

बिहार में कैसे जुड़ेगा वोटर लिस्ट में नाम, चुनाव आयोग ने जारी की दस्तावेजों की नई सूची

रूस ने यूक्रेन पर दागे 100 से ज्‍यादा ड्रोन, नागरिक इलाकों को बनाया निशाना, 10 लोगों की मौत, 3 बच्चों समेत कई घायल

अगला लेख