कोविड-19 ने बढ़ाईं ओसीडी के शिकार बच्चों और युवाओं की मुश्किलें : अध्ययन

Webdunia
मंगलवार, 10 नवंबर 2020 (16:35 IST)
लंदन। कोविड-19 (COVID-19) महामारी जैसे संकट ओसीडी, तनाव और अवसाद जैसी मानसिक परेशानियों के शिकार बच्चों और युवाओं की दिक्कतों को और बढ़ा सकते हैं। एक नए अध्ययन में यह बात कही गई है।
 
अध्ययन के दौरान वैज्ञानिकों ने 7 से 21 साल के बच्चों और युवाओं के 2 समूहों को एक प्रश्नवाली भेजी। अध्ययन में डेनमार्क के आरहुस विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक भी शामिल थे।
ALSO READ: पुष्पम प्रिया के ट्वीट पर बवाल, भाजपा पर लगाया EVM हैकिंग का आरोप
वैज्ञानिकों ने कहा कि एक समूह में शामिल लोगों की बाल एवं व्यस्क मनोचिकित्सा केन्द्र में जांच की गई, जिसमें वे ओसीडी (ऑब्सेसिव कंपलसिव डिसऑर्डर) से ग्रस्त पाए गए। सभी को एक अस्पताल में थेरेपिस्ट से मिलवाया गया। ओसीडी का शिकार व्यक्ति किसी बात को लेकर बेवजह भय महसूस करने लगता है।
 
दूसरे समूह में मुख्य रूप से ऐसे बच्चे और युवा शामिल थे, जो कई साल पहले ओसीडी से ग्रस्त थे। डेनमार्क के ओसीडी एसोसिएशन के जरिए इनकी पहचान की गई थी। अध्ययन के अनुसार 102 बच्चों ने प्रश्नावली का जवाब दिया।
 
आरहुस विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक तथा अध्ययन के सह-लेखक पेर होव थॉमसन ने कहा कि 'उन्होंने अनुभव किया कि कोविड-19 जैसे संकटों के दौरान उनके ओसीडी, तनाव और अवसाद के लक्षणों ने विकराल रूप धारण कर लिया। दूसरे समूह में शामिल बच्चों और व्यस्कों की दिक्कतों में अधिक इजाफा हुआ था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

POK के मामले में ये 5 गलतियां भारत को पड़ी भारी, नहीं तो कुछ और होती कहानी

CM धामी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, 'थूक जिहाद' को लेकर दी यह चेतावनी

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

ड्राइवर की खुद की गलती से हुई मौत तो मुआवजा देने के लिए बाध्य नहीं बीमा कंपनियां, SC का बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : भाषा विवाद के बीच फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, हर साल 3 अक्‍टूबर को मनाएंगे मराठी दिवस

महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस को राहत, हाईकोर्ट ने खारिज की यह याचिका

सेनेटरी पैड के पैकेट पर राहुल गांधी ने लगवा दी अपनी तस्वीर, बीजेपी ने कर दिया कबाड़ा

भाषा विवाद पर CM फडणवीस की दो टूक, गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी

मानहानि केस में डीके शिवकुमार को बड़ी राहत, मुकदमे की कार्यवाही पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

अगला लेख