Hanuman Chalisa

24 घंटे में मिले 5,076 मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्‍या घटकर 47,595

Webdunia
रविवार, 11 सितम्बर 2022 (10:34 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 5,076 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4 करोड़ 44 लाख 95 हजार 359 हुई जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 47,945 रह गई। कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बीते 24 घंटे में 905 की कमी दर्ज की गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 11 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5 लाख 28 हजार 150 हो गई। महामारी से अब तक 1.19 फीसदी कोरोना मरीज मारे जा चुके हैं। 
 
मंत्रालय के अनुसार, महामारी से कुल 4 करोड़ 39 लाख 19 हजार 264 लोग स्वस्थ हो गए। कोविड-19 का इलाज करा रहे लोगों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.11 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.71 प्रतिशत हो गई है।
 
गौरतलब है कि देश में 7 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रणीत मोरे के स्टैंडअप शो में विवादित टिप्पणी पर घिरी MBBS छात्रा, जारी किया वीडियो, लिखित माफी भी मांगी, KEM अस्पताल की जांच, CM फडणवीस की चेतावनी, क्या था पूरा मामला

Electric Scooters : भारत के 10 सबसे शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, दमदार रेंज, स्मार्ट फीचर्स और किफायती कीमत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, भाषण में की थी यह टिप्पणी

Best Electric cars : भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, घर पर चार्ज करने में कितना खर्च, BaaS और फुल ओनरशिप में क्या अंतर? मानसून में EV कितनी सुरक्षित

जब क्रश ने कहा 'I Love You'... तब शुरू हुआ असली डर! Romance, Horror, Mystery और Jump Scares का खतरनाक कॉम्बो : Obsession Review

सभी देखें

नवीनतम

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

अहमदाबाद में ट्रैफिक समस्या से मुक्ति की नई योजना, 2027 तक 2200 करोड़ की लागत से तैयार होगा आउटर रिंग रोड

जबलपुर रॉयल लायंस ने लगातार तीन जीत के साथ MPL T20I सीजन 3 में बनाई अपनी मजबूत पकड़

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

अगला लेख